मणिपुर (Manipur) के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह (CM N Biren Singh) ने खुलासा किया कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने दो एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक खेलों से पहले अमेरिका में बेहतर चिकित्सा देखभाल और प्रशिक्षण प्राप्त करने में मदद की थी. विधान सभा चुनाव से पहले सिंह प्रधानमंत्री सहित शीर्ष नेतृत्व से 'आशीर्वाद' लेने और राज्य में विभिन्न बुनियादी ढांचा संबंधी परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता लेने के लिए दिल्ली में हैं.
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वह इस सप्ताह प्रधान मंत्री से मिले थे, तो उन्होंने भारतीय भारोत्तोलक मीराबाई चानू की मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. इसके बाद उन्होंने बताया कि मीराबाई चानू ने एक सार्वजनिक सम्मान समारोह में उन्हें प्रधानमंत्री कार्यालय से मिली मदद के बारे में बताया था.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
पीएम मोदी ने महिला हॉकी टीम से बात करते हुए कहा- आपका पसीना करोड़ों बेटियों की प्रेरणा बन चुका है
सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री से मिली मदद के बारे में चानू के खुलासे से मैं हैरान था. उन्होंने खुलासा किया कि अगर उन्हें मांसपेशियों के ऑपरेशन और अभ्यास के लिए अमेरिका जाने का मौका नहीं दिया गया होता, तो वह इस लक्ष्य को हासिल नहीं कर पातीं. उन्होंने बताया कि कैसे पीएम मोदी ने सीधे उनकी मदद की. प्रधान मंत्री ने एथलीट की मदद की और इस मुद्दे को सूक्ष्म स्चर पर मैनेज किया. मणिपुर के लोग यह जानकर बहुत खुश हुए कि पीएम मोदी ने उनकी मदद कैसे की.”
सीएम सिंह ने हाल ही में पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान उन्हें इसके लिए धन्यवाद दिया. सिंह ने कहा, "जब हमने चानू की मदद करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया तो पीएम मोदी मुस्कुराते रहे. उन्होंने एक और एथलीट की भी मदद की. यह नेता की महानता है."
सिंह ने कहा, "चानू को पीठ में दर्द हो रहा था और यह संदेश पीएमओ को गया और पीएम मोदी ने सीधे हस्तक्षेप किया और विदेश में उनके इलाज और प्रशिक्षण पर होने वाले सभी खर्च को पीएम ने वहन किया."
मणिपुर के मुख्यमंत्री ने कहा, "मुझे बताया गया है कि वह अकेली नहीं है जिसकी पीएम मोदी ने मदद की है और प्रधान मंत्री ने कभी भी कहीं भी इसका उल्लेख नहीं किया. मैं नाम नहीं लूंगा लेकिन एक और एथलीट है जिसे पीएम मोदी ने इलाज औक ट्रेनिंग के लिए अमेरिका भेजा था. एक भारतीय होने के नाते और प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में रहने पर हमें बहुत गर्व महसूस होता है."
टोक्यो ओलंपिक में मीराबाई चानू ने ही भारत को पदक दिलाने की शुरुात की थी. उन्होंने महिलाओं के 49 किग्रा वर्ग में वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं