विज्ञापन

पब्लिक ऑफिस में पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी पूरे देश में करेगी आयोजन, जानें क्या तैयारी

पीएम नरेंद्र मोदी के पब्लिक ऑफिस में 25 साल पूरे होने के अवसर पर बीजेपी समारोह का आयोजन करेगी.

पब्लिक ऑफिस में पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर बीजेपी पूरे देश में करेगी आयोजन, जानें क्या तैयारी
पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली:

भारतीय जनता पार्टी पीएम नरेंद्र मोदी के जन सेवा में 25 साल पूरे होने पर पूरे दश में आयोजन करेगी. शनिवार को बीजेपी के अध्यक्ष नितिन नवीन इसको लेकर तैयारियों की समीक्षा करेंगे. बीजेपी अध्यक्ष सभी प्रदेश अध्यक्षों, संगठन महामंत्रियों, प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ बैठक करेंगे. 

देश भर में चलाया जाएगा अभियान

गौरतलब है कि सात अक्तूबर 2001 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी, तब से वे लगातार पब्लिक ऑफिस में हैं. पहले तेरह साल सीएम और पिछले बारह साल से पीएम के पद पर हैं. दस जून को एनडीए की बैठक में गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि सात अक्टूबर के मौक़े पर देश भर में आयोजन किया जाएगा. गौरतलब है कि 17 सितंबर को पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन भी है. 

सेवा पखवाड़े का होगा आयोजन 

इस दौरान बीजेपी दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़े का आयोजन भी करेगी. पार्टी इसकी तैयारियों की भी समीक्षा करेगी. पार्टी देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव' की तैयारी भी कर रही है. इस दौरान 15 दिनों तक देशभर में चलेंगे विशेष कार्यक्रम. बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े को राष्ट्रीय संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है. हर राज्य में 7 सदस्यीय टीम संभालेगी अभियान की कमान.

इन कार्यक्रम में प्रदेश सरकार का एक मंत्री,संगठन से एक महामंत्री और पांच नेता शामिल होंगे. इस दौरान स्वच्छता, रक्तदान, वृक्षारोपण और स्वास्थ्य शिविर होंगे आयोजित किए जाएंगे. ‘नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष' थीम पर लगेंगी डिजिटल और फोटो प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जाएगा. सुशासन, विकास और अंत्योदय पर होंगे प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन. पार्टी इस दौरान युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम भी आयोजित करेगी. 
पार्टी जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर विशेष शिविर भी लगाएगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Modi 25 Years Public Service, BJP Celebrates
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com