विज्ञापन
This Article is From Feb 06, 2018

पीएम मोदी शुक्रवार को तीन पश्चिमी एशियाई देशों की यात्रा के लिए होंगे रवाना

दोनों पक्षों के बीच वित्त और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में करार होने की संभावना है. मोदी की तीन पश्चिमी एशियाई देशों फलस्तीन, ओमान की यात्रा पर  शुक्रवार को रवाना होंगे. 

Also Read in
पीएम मोदी शुक्रवार को तीन पश्चिमी एशियाई देशों की यात्रा के लिए होंगे रवाना
फाइल फोटो
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा के दौरान दोनों पक्षों के बीच 12 समझौतों पर हस्ताक्षर होंगे. एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि तेल संपन्न यूएई और भारत परस्पर आर्थिक सहयोग और गहन करने के इच्छुक है. दोनों पक्षों के बीच वित्त और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में करार होने की संभावना है. मोदी की तीन पश्चिमी एशियाई देशों फलस्तीन, ओमान की यात्रा पर  शुक्रवार को रवाना होंगे. 

कांग्रेस नेता की पीएम मोदी पर विवादित टिप्पणी, बीजेपी ने पूछा- क्या राहुल गांधी अब भी चुप रहेंगे

प्रधानमंत्री की इस यात्रा के दौरान रक्षा, सुरक्षा और आतंकवाद से लड़ाई जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने को लेकर सहमति बनेगी. भारत में यूएई के राजदूत अहमद अल बन्ना ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी 10 फरवरी को यूएई की यात्रा पर जा रहे हैं.  यह सरकारी यात्रा होगी और इस दौरान 12 समझौते किए जाएंगे.’’




प्रधानमंत्री 10-11 फरवरी को दुबई में छठे वैश्विक सरकार शिखर सम्मेलन भी भाग लेंगे. भारत इसमें भागीदार देश है. इस सालाना सम्मेलन में 26 देशों की सरकारों के मुखिया, प्रधानमंत्री , मंत्री और 2000 से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे. यह मोदी की दूसरी यूएई यात्रा है. इससे पहले वह अगस्त, 2015 को यूएई गए थे. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi UAE Visit
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com