विज्ञापन
This Article is From Jul 21, 2024

पीएम मोदी यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र को आज करेंगे संबोधित

इस समय भारत का दुनिया में संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) स्थलों की संख्या के हिसाब से छठा स्थान है. इसके साथ ही एशिया प्रशांत क्षेत्र में भारत दूसरे नंबर पर है.

पीएम मोदी यूनेस्को की विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र को आज करेंगे संबोधित
विश्व धरोहर सम्मेलन का सत्र भारत मंडपम में होगा, जो जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन स्थल भी था.
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दिल्ली में विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का उद्घाटन करेंगे और शाम 7:30 बजे सत्र में मौजूद लोगों को संबोधित करेंगे. यह यूनेस्को का एक प्रमुख आयोजन है जिसका भारत पहली बार 21 से 31 जुलाई तक मेजबानी करेगा. प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा कि भारत मंडपम में आयोजित होने वाले विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में यूनेस्को की महानिदेशक ऑड्रे अजोले भी शामिल होंगी. इस बैठक में 150 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल होंगे.

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र का यह आयोजन विरासत को संरक्षित करने के तरीकों पर विचारों के आदान-प्रदान के लिए एक 'महत्वपूर्ण मंच' है. उन्होंने कहा, ''यह बहुत खुशी की बात है कि भारत नई दिल्ली में विश्व धरोहर समिति की बैठक की मेजबानी कर रहा है. यह पहली बार है जब हमारा देश इस समिति की मेजबानी कर रहा है.''

विश्व धरोहर समिति की बैठक साल में एक बार होती है और यह विश्व धरोहर स्थलों से संबंधित सभी मामलों के प्रबंधन तथा यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल किए जाने वाले स्थलों पर निर्णय लेती है. अब तक 168 देशों की 1,199 संपत्तियों को विश्व धरोहर सूची में शामिल किया जा चुका है.

शनिवार को प्रधानमंत्री ने कहा, ''मैं कल शाम सात बजे कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं. यह हमारी विरासत को संरक्षित करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण मंच है.'' प्रधानमंत्री कार्यालय के बयान में कहा गया कि 11 दिन के इस सत्र में यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में नए स्थलों का नामांकन प्रस्ताव, मौजूदा 124 विश्व धरोहर संपत्तियों की संरक्षण रिपोर्ट की स्थिति, अंतरराष्ट्रीय सहायता और विश्व धरोहर निधि के उपयोग पर चर्चा की जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

संस्कृति मंत्रालय द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, विश्व धरोहर समिति के 46वें सत्र में दुनिया भर से प्राप्त 27 नए स्थलों के नामांकनों की जांच की जाएगी, जिनमें 19 सांस्कृतिक स्थल, चार प्राकृतिक स्थल और दो मिश्रित स्थल हैं. सत्र में भारत की ओर से साल 2023-24 के लिए सांस्कृतिक संपत्ति श्रेणी में नामांकित असम के 'मोइदम्स' से संबंधित आवेदन की पड़ताल की जाएगी.

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अतिरिक्त महानिदेशक जान्हवीज शर्मा ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा था, ‘‘अंतरराष्ट्रीय स्मारक और स्थल परिषद (आईसीओएमओएस) ने मोइदम्स के अंकन के लिए अनुकूल अनुशंसा की है जिसका अर्थ है कि यह सभी मापदंडों को पूरा करता है.'' भारत के साथ कुछ अन्य देशों द्वारा भी कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

भारत मंडपम में आयोजित होने वाले अन्य कार्यक्रमों में स्वदेशी शिल्प उत्पादों की खरीदारी के अनुभव के अलावा भ्रमण और पर्यटन की योजना बनाई गई है. इसके साथ ही भारत की डिजिटल विशेषज्ञता को प्रदर्शित करने की भी योजना बनाई गई है. अधिकारियों ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने प्रदर्शनियों का आयोजन किया है. भारत मंडपम में भारत की संस्कृति और परंपराओं को प्रदर्शित करने के लिए हथकरघा और हस्तशिल्प जैसी विभिन्न प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, ‘‘रिटर्न ऑफ ट्रेजर्स प्रदर्शनी में देश में वापस लाई गईं कुछ कलाकृतियों को प्रदर्शित किया जाएगा. अब तक 350 से अधिक कलाकृतियों को भारत वापस लाया गया है,''

बयान में कहा गया, ‘‘कार्यक्रम के दौरान नवीनतम एआर और वीआर प्रौद्योगिकियों का उपयोग करके भारत के तीन विश्व धरोहर स्थलों का अद्भुत अनुभव प्रदान किया जाएगा, जिसमें गुजरात के पाटन में स्थित रानी की वाव, कैलाश मंदिर, एलोरा गुफाएं, महाराष्ट्र और होयसल मंदिर, हलेबिड, कर्नाटक शामिल हैं.'

Video : Monsoon Session से पहले आज सर्वदलीय बैठक, TMC शामिल नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UNESCO's World Heritage Committee, PM Modi Address World Heritage Committee, World Heritage Committee Meeting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com