विज्ञापन
This Article is From Sep 30, 2017

दशहरा 2017: विजयादशमी पर आज पीएम मोदी लाल किला मैदान में करेंगे रावण का पुतला दहन

विजयादशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किला मैदान में रावण का पुतला दहन करेंगे.

Also Read in
दशहरा 2017: विजयादशमी पर आज पीएम मोदी लाल किला मैदान में करेंगे रावण का पुतला दहन
पीएम नरेंद्र मोदी की फाइल तस्वीर
नई दिल्ली: आज देश में दशहरे का त्योहार मनाया जा रहा है. विजयादशमी के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज लाल किला मैदान में रावण का पुतला दहन करेंगे. पिछले साल पीएम मोदी ने लखनऊ में दशहरा मनाया था. आज पीएम मोदी के साथ राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और वेंकैया नायडू भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे. इस कार्यकम को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. यहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और भारी तादाद में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें : भारत की 5 जगह जहां राम नहीं, रावण की पूजा होती है

प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, 'विजयादशमी के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं.'

VIDEO: बुराई के हैं हजारों रूप?
विजयदशमी के अवसर पर देशभर में रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dussehra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com