विज्ञापन

दिल्ली से कटरा 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, PM मोदी कल देंगे बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात, देहरादून से भी सफर होगा

Delhi Amritsar Katra Expressway: PM मोदी 17 जुलाई को दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के 30.9 किमी लंबे पैकेज-6 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद एक्सप्रेसवे का लगभग 160 किमी हिस्सा पूरी तरह चालू हो जाएगा.

दिल्ली से कटरा 6 घंटे, अमृतसर 4 घंटे में, PM मोदी कल देंगे बड़े एक्सप्रेसवे की सौगात, देहरादून से भी सफर होगा
वैष्णो देवी जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, दिल्ली से कटरा अब सिर्फ 6 घंटे में
NDTV

दिल्ली से माता वैष्णो देवी धाम कटरा का सफर बेहद आसान होने वाला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 का उद्घाटन करेंगे. दिल्ली से कटरा जाने में जहां 14 घंटे का समय लगता था, वो अब घटकर सिर्फ 6 घंटे रह जाएगा. दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे से अमृतसर का सफर भी 8 घंटे से घटकर 4 घंटे हो जाएगा. इस हाई स्पीड एक्सप्रेसवे को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से भी जोड़ा जा रहा है. इससे उत्तराखंड के पहाड़ों से लेकर दिल्ली और कटरा आने-जाने वालों को काफी फायदा होगा. इस एक्सप्रेसवे की खासियत हम बता रहे हैं.

कल PM मोदी करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी कल यानी 17 जुलाई को चार लेन वाले दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के पैकेज 1 से लेकर पैकेज 5 (कुल 157.92 किमी) का लोकार्पण करेंगे, जिसकी लागत लगभग ₹9,680 करोड़ है. इसके साथ ही, पंजाब में 30.9 किलोमीटर लंबे 'पैकेज-6' का भी उद्घाटन किया जाएगा. हरियाणा और पंजाब के इन हिस्सों (पैकेज 1 से 6) को मिलाकर अब करीब 188 किलोमीटर से अधिक का हिस्सा पूरी तरह चालू हो जाएगा.

दिल्ली से 14 की जगह 6 घंटे में पहुंचेंगे कटरा

यह नया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे दिल्ली और कटरा के बीच के सफर का समय 6 घंटा कर देगा. फिलहाल दोनों शहरों के बीच यात्रा में करीब 14 घंटे लगते हैं. इसके साथ ही यह एक्सप्रेसवे दिल्ली से अमृतसर की दूरी 8 घंटे से घटाकर 4 घंटे कर देगा.

क्या है दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे की खासियत?

  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे भारतमाला परियोजना के तहत बनाया गया है.
  • यह एक्सप्रेसवे चार राज्य दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को जोड़ता है.
  • दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे करीब 40 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है.
  • इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ियां 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं.
  • एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई करीब 670 किलोमीटर है. 
  • यह एक्सप्रेसवे दिल्ली में बहादुरगढ़ (KMP एक्सप्रेसवे के पास) से शुरू होकर जम्मू-कश्मीर के कटरा तक जाता है, जिसमें बीच में नकोदर (पंजाब) से अमृतसर के लिए एक मुख्य स्पर निकलती है.
    Latest and Breaking News on NDTV

इन शहरों को जोड़ेगा दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे?

  • दिल्ली
  • हरियाणा: रोहतक, जींद, कैथल
  • पंजाब (मेन एक्सप्रेसवे): पटियाला, संगरूर, लुधियाना, जालंधर, नकोदर, खडूर साहिब, गोइंदवाल साहिब, अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट
  • जम्मू-कश्मीर: कठुआ, सांबा, जम्मू, कटरा

क्या है इस एक्सप्रेसवे का रूट?

दिल्ली-अमतृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे दरअसल दो अलग-अलग रास्ते हैं, जिसका एक बड़ा हिस्सा साझा होगा. दिल्ली से पंजाब के नकोदर तक एक ही रास्ता (NE-5) है. करीब 397 किलोमीटर के इस हिस्से पर दिल्ली के बहादुरगढ़ से शुरू होकर हरियाणा और पंजाब के संगरूर-पटियाला होते हुए नकोदर तक सभी वाहन एक ही एक्सप्रेसवे पर चलते हैं. नकोदर से यह एक्सप्रेसवे दो अलग-अलग रास्तों में बंट जाता है. 

नकोदर से अमृतसर रूट (NE-5A): यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा, जिसकी दूरी करीब 100 किमी है. यह पंजाब के नकोदर से अलग होकर यह खडूर साहिब और तरनतारन होते हुए अमृतसर तक जाता है.

नकोदर से कटरा रूट (NE-5B): यह मुख्य एक्सप्रेसवे है. नकोदर से यह जालंधर, गुरदासपुर, पठानकोट, जम्मू से होते हुए सीधे कटरा तक जाता है. इसकी दूरी करीब 275 किलोमीटर होगी.

दिल्ली से कैसे पहुंचेंगे कटरा-अमृतसर?

दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे को करीब 20 किमी के कनेक्टिविटी लिंक के जरिए अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-II) और द्वारका एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा. यानी दिल्ली से कटरा या अमृतसर जाने के लिए यात्री पहले द्वारका एक्सप्रेसवे पर जाएंगे फिर UER-II और कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे से होते हुए दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचेंगे. इस लिंक रोड से कटरा, पंजाब और जम्मू-कश्मीर की तरफ से आने वाले वाहनों को दिल्ली, गुरुग्राम और आईजीआई (IGI) एयरपोर्ट के लिए सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी.  

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से कैसे जुड़ेगा?

इसके अलावा अलीपुर के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को लिंक रोड के जरिए UER-II से जोड़ा जाएगा. इस लिंक के जरिए दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे आपस में जुड़ जाएंगे. साथ ही इससे आईजीआई एयरपोर्ट, मुकरबा चौक, सिंघु बॉर्डर, और आश्रम-बदरपुर कॉरिडोर पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा.द्वारका, रोहिणी और पंजाबी बाग के लोग दिल्ली के अंदरूनी जाम में फंसे बिना सीधे देहरादून एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे.

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे से भी लंबा UP का ये नया कॉरिडोर, गोरखपुर से दिल्ली-हरियाणा सिर्फ 8 घंटे, 22 जिलों से गुजरेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Katra Expressway, Delhi Katra High Speed Expressway, Delhi Katra Srinagar Expressway, PM Modi, Delhi Amritsar Expressway
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com