- भारत ने ईरान-इजरायल संघर्ष की गंभीरता को देखते हुए अलर्ट मोड में रहते हुए आपात बैठक की है
- पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति से खाड़ी क्षेत्र में हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए एकजुटता व्यक्त की
- भारत ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया है
ईरान-इजरायल जंग की गंभीरता को देखते हुए भारत भी अलर्ट मोड पर है. देर रात सीसीएस की बैठक के बाद पीएम मोदी ने इजराल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. पीएम ने संयुक्त अरब अमीरात के शीर्ष नेता से खाड़ी देश पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की. मोदी ने कहा कि भारत इस मुश्किल घड़ी में यूएई के साथ पूरी एकजुटता से खड़ा है. इसके अलावा पीएम मोदी ने नेतन्याहू से भी शांति की अपील की है.
UAE से क्या बात हुई?
प्रधानमंत्री मोदी ने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से फोन पर खाड़ी देश में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद भी दिया और कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है.
Spoke with President of the UAE, my brother Sheikh Mohamed bin Zayed Al Nahyan. Strongly condemned the attacks on the UAE and condoled the loss of lives in these attacks. India stands in solidarity with the UAE in these difficult times.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
Thanked him for taking care of the Indian…
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘मैंने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की. मैंने संयुक्त अरब अमीरात पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.भारत इस कठिन समय में यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है.''मोदी ने ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हमने संयुक्त अरब अमीरात में रहने वाले भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया. हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं.''अधिकारियों ने रविवार को पुष्टि की कि पिछले दो दिन में संयुक्त अरब अमीरात में हुए ईरानी हमलों के कारण तीन लोगों की मौत हो गई है और एक भारतीय नागरिक समेत 58 लोग घायल हो गए हैं.
इजरायल से शांति की अपील
पीएम मोदी ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर कहा कि मैंने प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बात की और मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की. हाल के घटनाक्रमों को लेकर भारत की चिंताएं बताईं और कहा कि आम लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है. भारत ने एक बार फिर जल्द से जल्द लड़ाई रोकने की आवश्यकता पर जोर दिया है.
Had a telephone call with PM Benjamin Netanyahu to discuss the current regional situation. Conveyed India's concerns over recent developments and emphasised the safety of civilians as a priority. India reiterates the need for an early cessation of hostilities.@netanyahu
— Narendra Modi (@narendramodi) March 1, 2026
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं