विज्ञापन

"महिला आरक्षण विधेयक पर समर्थन कीजिए...." जब पीएम मोदी ने खरगे से पूछा, तो कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दिया ये जवाब

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला संशोधन विधेयक पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से समर्थन मांगा है. दोनों के बीच बातचीज डॉ. अंबेडकर की जयंती पर संसद परिसर में हुई.

"महिला आरक्षण विधेयक पर समर्थन कीजिए...." जब पीएम मोदी ने खरगे से पूछा, तो कांग्रेस अध्‍यक्ष ने दिया ये जवाब
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से महिला संशोधन विधेयक पर समर्थन मांगा है
  • डॉ. बी. आर. अंबेडकर की जयंती पर संसद परिसर में पीएम मोदी और खरगे के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई थी
  • पीएम मोदी ने महिला आरक्षण बिल को महिलाओं के हित में बताते हुए सभी दलों से समर्थन की अपील की है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

राहुल गांधी से अनौपचारिक बातचीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से 'महिला संशोधन विधेयक' पर उनकी पार्टी का समर्थन मांगा है. डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 135वीं जयंती पर संसद परिसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री, सांसदों और नागरिकों ने श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान पीएम मोदी और मल्लिकार्जुन खरगे की बातचीत हुई. इस दौरान दोनों मुस्‍कुराकर एक-दूसरे से मिले.  

PM मोदी ने खरगे से कहा- समर्थन करो

बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर संसद भवन प्रेरणा स्थल पर हुई मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने खरगे से कहा, "महिला आरक्षण बिल को लागू करने के लिए संसद में आ रहे संशोधन विधेयक का समर्थन कीजिए. महिलाओं के हित में आ रहे इस बिल का समर्थन करना हम सबकी जिम्मेदारी है." 

Latest and Breaking News on NDTV

कांग्रेस बता रही वोट बैंक की राजनीति 

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 'महिला संशोधन विधेयक' के मुद्दे पर संसद परिसर में राहुल गांधी से भी बातचीत की थी. हालांकि, ये बातचीत अनौपचारिक थी, लेकिन इसे काफी महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है. कांग्रेस 'महिला संशोधन विधेयक' को बीजेपी का राजनीतिक मुद्दा बता रही है, जिसे वोट बैंक के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, क्‍या कांग्रेस इस विधेयक का समर्थन करेगी या इसका विरोध, इसे लेकर पार्टी ने अपने पत्‍ते नहीं खोले हैं.   

ये भी पढ़ें :-12 साल में मोदी सरकार की वो बड़ी उपलब्धियां जिनका वादा कर सत्ता में आई बीजेपी

खरगे ने दिया ये जवाब 

पीएम मोदी ने जब कांग्रेस अध्‍यक्ष से 'महिला संशोधन विधेयक' का समर्थन करने की मांग की, तो भी उन्‍होंने कोई जवाब नहीं दिया. खरगे ने पीएम मोदी से कहा, "इस मुद्दा पर हम चर्चा करके बाद में बताएंगे."

संसद का सत्र 16,17,18 अप्रैल को बुलाया गया है. इसमें महिला आरक्षण को लागू करने के लिए संशोधन बिल लाया जाएगा. इससे पहले ज्योतिबा फुले की जयंती के कार्यक्रम में राहुल गांधी से पीएम की लंबी बातचीत हुई थी. इस दौरान पीएम ने सोनिया गांधी के स्वास्थ्य के बारे में भी पूछा था.

ये भी पढ़ें :- सरकार Vs विपक्ष की खींचतान के बीच महिला आरक्षण बिल में संशोधन से किसे फायदा, जान लीजिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com