विज्ञापन
This Article is From Sep 25, 2019

PM मोदी को मिला 'Global Goalkeeper Award', बोले- स्वच्छ भारत मिशन की सफलता, किसी भी आंकड़े से ऊपर- पढ़ें भाषण की 10 खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को अमेरिका के न्यूयॉर्क में स्वच्छ भारत अभियान के लिए बिल गेट्स द्वारा ग्लोबल गोलकीपर्स अवॉर्ड (Global Goalkeeper Award) से नवाजा गया.

PM मोदी को मिला 'Global Goalkeeper Award', बोले- स्वच्छ भारत मिशन की सफलता, किसी भी आंकड़े से ऊपर- पढ़ें भाषण की 10 खास बातें
'ग्लोबल गोलकीपर्स अवार्ड' से सम्मानित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)
अमेरिका:
  1. महात्मा गांधी की 150 जन्म जयंती पर मुझे ये अवार्ड दिया जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से भी बहुत महत्वपूर्ण है. अगर 130 करोड़ लोगों की जनशक्ति, किसी एक संकल्प को पूरा करने में जुट जाए, तो किसी भी चुनौती पर जीत हासिल की जा सकती है.
  2. जब एक लक्ष्य को लेकर, एक मकसद को लेकर काम किया जाता है, अपने काम के लिए प्रतिबद्धता होती है, तो ऐसी बातें मायने नहीं रखतीं. मेरे लिए मायने रखता है 130 करोड़ भारतीयों का अपने देश को स्वच्छ बनाने के लिए एकजुट हो जाना.
  3. इसीलिए मैं ये सम्मान उन भारतीयों को समर्पित करता हूं जिन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को एक जनआंदोलन में बदला, जिन्होंने स्वच्छता को अपनी दैनिक जिंदगी में सर्वोच्च प्राथमिकता देनी शुरू की.
  4. बीते पांच साल में देश में रिकॉर्ड 11 करोड़ से ज्यादा शौचालयों का निर्माण कराया जा सका. इसी का नतीजा है कि 2014 से पहले जहां ग्रामीण स्वच्छता का दायरा 40% से भी कम था आज वो बढ़कर करीब-करीब 100 प्रतिशत पहुंच रहा है.
  5. स्वच्छ भारत मिशन की सफलता, किसी भी आंकड़े से ऊपर है। इस मिशन ने अगर सबसे ज्यादा लाभ किसी को पहुंचाया तो वो देश के गरीब को, देश की महिलाओं को.
  6. आज मेरे लिए ये बहुत संतोष की बात है कि स्वच्छ भारत मिशन, लाखों जिंदगियों के बचने का माध्यम बना है. विश्व स्वास्थ्य संगठन की ही रिपोर्ट है कि स्वच्छ भारत की वजह से 3 लाख जिंदगियों को बचाने की संभावना बनी है.
  7. आज मुझे इस बात की भी खुशी है कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता का जो सपना देखा था, वो अब साकार होने जा रहा है. गांधी जी कहते थे कि एक आदर्श गांव तभी बन सकता है, जब वो पूरी तरह स्वच्छ हो. आज हम गांव ही नहीं, पूरे देश को स्वच्छता के मामले में आदर्श बनाने की तरफ बढ़ रहे हैं.
  8. स्वच्छ भारत मिशन ने न सिर्फ भारत के करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया गया है, उनकी गरिमा की रक्षा की है बल्कि संयुक्त राष्ट्र के लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई है.
  9. UNICEF की एक और स्टडी में आया है कि बीते पांच वर्षों में ग्राउंडवाटर की क्वालिटी बहुत सुधरी है और मैं मानता हूँ कि इसमें भी बहुत बड़ा योगदान स्वच्छ भारत का है.
  10. स्वच्छ भारत मिशन का एक और प्रभाव है जिसकी चर्चा बहुत कम हुई है. इस अभियान के दौरान बनाए गए 11 करोड़ से ज्यादा शौचालयों ने ग्रामीण स्तर पर इकोनॉमिक एक्टिविटी का एक नया द्वार भी खोल दिया.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Global Goalkeepers Award, Bill Gates, America
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com