विज्ञापन
This Article is From Sep 12, 2019

सरकार के 100 दिन के कामकाज पर बोले PM मोदी, 'ये तो ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है'

झारखंड (Jharkhand) में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला.

सरकार के 100 दिन के कामकाज पर बोले PM मोदी, 'ये तो ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है'
पीएम मोदी (PM Modi) ने रांची में सरकार के 100 दिन के कामकाज के बारे में कहा कि 'ये तो ट्रेलर है, पूरी पिक्चर अभी बाकी है.'
  • रांची में पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला
  • कहा- विकास' केंद्र सरकार की प्राथमिकता
  • कहा- ये ट्रेलर है, पूरी फिल्म अभी बाकी है
रांची :

झारखंड (Jharkhand) में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) से पहले रांची पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला. यह बताते हुए कि 'विकास' भारतीय जनता पार्टी (BJP)-नीत केंद्र सरकार की प्राथमिकता है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ है और ऐसे कार्यो में संलिप्त कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया है. लोकसभा चुनाव के दौरान 'कामदार' और 'दामदार' सरकार मुहैया कराने के अपने वादे को याद करते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि यह नई सरकार के केवल 100 दिनों में ही दिख गया. पीएम मोदी ने कहा कि यह केवल एक 'ट्रेलर' है और 'पूरी फिल्म' आनी अभी बाकी है.

मथुरा में बोले पीएम मोदी, ‘गाय' का नाम सुनकर कुछ लोगों के खड़े हो जाते हैं बाल, 'ओम' सुनकर लगता है करंट

पीएम मोदी ने रांची में कई विकास कार्यों को लॉन्च करने के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हमारी प्राथमिकता देश के सभी घरों में पानी पहुंचाना है. हमारी प्राथमिकता मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करना है, जिनके लिए हमने कानून बनाए हैं. हमने प्रथम 100 दिनों में निर्णय लिए और आतंक-रोधी कानून को और कड़े करने के लिए नए कानून बनाए. हमारा उद्देश्य जम्मू एवं कश्मीर और लद्दाख को नई ऊंचाईयां प्रदान करना है जिनके लिए हमने निर्णय लिए.'

PMO की चिट्ठी सोशल मीडिया पर जारी करने के बाद अधिकारी को किया गया निलंबित

प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमारी लड़ाई भ्रष्टाचार और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध है. इन 100 दिनों में हमने ऐसे लोगों के खिलाफ निर्णय लिए हैं. इनमें से कुछ लोगों को जेल भेजा गया है.' हालिया हाई प्रोफाइल मामले में, कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया मामले में बीते सप्ताह एक जिला अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया. मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जा रही है.

VIDEO: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रांची में कहा, देश-विदेश से जुड़ेगा झारखंड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Jharkhand Assembly Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com