विज्ञापन
This Article is From Oct 19, 2019

फिल्मी सितारों से मुलाकात के बाद PM मोदी ने शेयर किया VIDEO, प्रधानमंत्री के साथ सेल्फी लेते नजर आए शाहरुख और आमिर खान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की और उनसे गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने की अपील की.

Also Read in
पीएम मोदी ने कहा, गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाएं
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियों से मुलाकात की और उनसे गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने की अपील की. इस अवसर पर बॉलीबुड के प्रमुख सितारे मौजूद थे. फिल्म उद्योग को आमंत्रित करने का मकसद महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर गांधी और गांधीवाद पर फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करना था. महात्मा गांधी के 150वीं जयंती वर्ष को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शुक्रवार को सिनेमा जगत की दिग्गज हस्तियां मिलीं. इनमें प्रमुख रूप से शाहरुख खान, आमिर खान, कंगना रनौत, जैकलीन फर्नांडीज, इम्तियाज अली, एकता कपूर, अनुराग बसु, बोनी कपूर और सनी देओल शामिल थे. 

बॉलीवुड की कई दिग्गज हस्तियां इस इवेंट में शामिल हुईं और गांधी जी से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए. प्रधानमंत्री आवास 7, लोककल्याण मार्ग पर नरेंद्र मोदी ने इस दौरान कहा कि गांधी के विचार सादगी के पर्याय हैं.

rqgj632g

ohs61ir

पीएम मोदी ने कहा, 'महात्मा गांधी के विचारों को प्रचारित करने के लिए फिल्म और टेलिविजन जगत शानदार काम कर रहे हैं.' फिल्म एक्टर आमिर खान ने कहा, 'बापू के विचारों को प्रचारित करने के लिए पीएम मोदी के प्रयासों की मैं सराहना करता हूं. क्रिएटिव लोगों के तौर पर हम बहुत कुछ कर सकते हैं. मैं पीएम मोदी को भरोसा दिलाता हूं कि हम इस दिशा में कुछ करने का प्रयास करेंगे.' शाहरुख, आमिर, कंगना और एकता कपूर ने विडियो संदेश में पीएम मोदी की पहल की तारीफ की है. 

j73orng8

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Aamir Khan, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com