विज्ञापन

आमिर खान ने मनाया 61वां जन्मदिन, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ दिखीं एक्स वाइफ किरण राव, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन 

Aamir Khan Celebrates 61st Birthday: पूर्व इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान ने आमिर खान के 61वें बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जो वायरल हो रहा है. 

आमिर खान ने मनाया 61वां जन्मदिन, गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ दिखीं एक्स वाइफ किरण राव, देखें बर्थडे सेलिब्रेशन 
Aamir Khan Celebrates 61st Birthday: आमिर खान ने मनाया 61वां जन्मदिन
नई दिल्ली:

Aamir Khan Celebrates 61st Birthday: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर एक्टर आमिर खान ने 14 मार्च को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें परिवार और खास मौजूद थे. इस लिस्ट में आमिर खान की गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, एक्स वाइफ किरण राव और बच्चे जुनैद खान, आइरा खान और आजाद राव का नाम शामिल है. इसके अलावा इरफान पठान भी इस खास मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने आमिर खान के 61वें बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

आमिर खान ने परिवार और दोस्तों के साथ मनाया बर्थडे 

इरफान पठान ने इंस्टाग्राम पर आमिर खान के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपनी पत्नी और पूर्व मॉडल सफा बेग के साथ शामिल हुए थे. क्लिप में आमिर खान को केक काटते हुए देखा जा सकता है. जबकि आसपास घर पर बनाई गई डिशेज की झलक देखने को मिलती है.  वीडियो में आइरा, जुनैद और आजाद को देखा जा सकता है. जबकि गौरी स्प्रैट ग्रीन आउटफिट में नजर आ रही हैं. वहीं आमिर स्ट्राइप्ड टीशर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- आमिर खान की वो फिल्म, जिसका धुरंधर, पुष्पा 2, जवान, पठान भी नहीं तोड़ पाए रिकॉर्ड, दुनियाभर में है फेमस 

एक्स वाइफ किरण राव भी हुईं आमिर खान के बर्थडे में शामिल

आगे क्लिप में आमिर खान मोमबत्ती बुझाकर केक काटते हुए दिखते हैं. आमिर केक आजाद, आइरा, गौरी और जुनैद को खिलाते हैं. पोस्ट के साथ कैप्शन में इरफान पठान ने लिखा, आमिर भाई को जन्मदिन मुबारक हो. यह देखकर भी बहुत अच्छा लगा कि आइरा खान 'अगात्सु फाउंडेशन' के जरिए प्रभावशाली काम कर रही हैं. मानसिक स्वास्थ्य और भी बहुत कुछ के लिए जागरूकता और सहयोग फैला रही हैं. 

आमिर खान के बर्थडे में शामिल हुईं एक्स वाइव्स

आमिर खान के बर्थडे में कई सेलेब्स भी शामिल हुए थे, जिसमें उनकी एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव और रीना दत्ता का नाम शामिल है. इसके अलावा सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने आमिर खान को जन्मदिन की बधाई दी थी. 

ये भी पढ़ें- गोविंदा ने इस डायरेक्टर के साथ की 17 फिल्में, 17 की 17 हिट! हीरो नंबर वन के लेट आने की आदत पर दिया साथ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com