विज्ञापन

पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड

पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं.चामलिंग ने कुल 8,930 दिन तक शासन किया था तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी अब 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं.

पीएम मोदी के नाम ऐतिहासिक मुकाम, सरकार का प्रमुख रहते सबसे लंबे समय तक सत्ता में रहने का रिकॉर्ड
pm modi news
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है
  • मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8930 दिन के रिकॉर्ड को पार कर 8931 दिन पूरे किए हैं
  • मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में 7 अक्टूबर 2001 को पद संभाला और 2014 तक अपराजित रहे
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री मोदी ने आज भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है. पीएम मोदी ने सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए सबसे लंबे समय तक पद पर बने रहने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं.चामलिंग ने कुल 8,930 दिन तक शासन किया था तो वहीं प्रधानमंत्री मोदी अब 8,931 दिन पूरे कर चुके हैं. 

मोदी के नाम रिकॉर्ड 

पीएम मोदी के लिए रविवार का दिन और 22 मार्च की तारीख सबसे खास पन्नों में दर्ज हो गई है. प्रधानमंत्री मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री वाले कार्यकाल को मिलाकर सबसे लंबे समय तक सरकार के मुखिया बने रहने का रिकॉर्ड बनाया है. उनसे पहले सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के नाम यह रिकॉर्ड था. मोदी ने अब 8931 दिन पूरे कर लिए हैं जो चामलिंग के 8930 दिन से एक ज्यादा है. मोदी की यह उपलब्धि बेहद दुर्लभ और उल्लेखनीय मानी जा रही है.

इन बिंदुओं पर भी डाल लीजिए नजर

➤गुजरात के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री- पीएम मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के सीएम पद की शपथ ली थी. राज्य के सीएम के रूप में अपराजित रहे मोदी ने साल 2014 में पीएम के रूप में नाम सामने आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दिया था. 

➤2014 में पहली बार बने पीएम- गुजरात का सीएम पद छोड़ नरेंद्र मोदी ने 2014 में प्रचंड जीत हासिल कर देश के प्रधानमंत्री बने थे. तब से लेकर अब तक वह इस पद पर विराजमान हैं. रोचक बात यह है कि पीएम मोदी इन 12 सालों में तीन बार चुनकर आए और अपराजित रहे. पीएम मोदी ने बतौर सीएम और पीएम रहते एक भी हार नहीं झेली है. 

 यह भी पढ़ें-  PM मोदी की गोद में दिख रहा ये बच्चा कौन? प्रधानमंत्री ने फोटो शेयर कर लिखा- 'नन्हे दोस्त के साथ'

 यह भी पढ़ें-  ईरान पर हमले से पहले PM मोदी के इजरायल दौरे पर विपक्ष उठा रहा सवाल, सरकार ने संसद में बताया- कब तय हुआ विजिट
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com