- बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान PM नरेंद्र मोदी अचानक झालमुड़ी की दुकान पर रुके थे.
- पीएम मोदी ने दुकान मालिक विक्रम साह से बेहतर झालमुड़ी बनाने को कहा और खुद भी उसका स्वाद चखा था.
- पीएम मोदी ने स्थानीय महिलाओं से बातचीत की और बच्चों को झालमुड़ी खिलाई, जिससे वहां की भीड़ उत्साहित हुई.
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को झाड़ग्राम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके. पीएम मोदी का काफिला रुकते ही वहां अचानक लोगों की भारी भीड़ जुट गई. लोग जय श्री राम के नारे लगाने लगे. अपनी गाड़ी से निकल कर पीएम मोदी झालमुड़ी की दुकान पर गए. वहां उन्होंने झालमुड़ी बनवाया, मौके पर जुटे कुछ बच्चों को खिलाया, साथ ही खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया. इसका वीडियो भी सामने आया है.
बंगाल के झाड़ग्राम में रैली के बाद झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी, देखें वीडियो#WestBengal | #PMModi pic.twitter.com/TLYwsQfcrz
— NDTV India (@ndtvindia) April 19, 2026
झालमुड़ी की दुकान पर रुके PM मोदी ने वहां पहुंचीं स्थानीय महिलाओं से भी मुलाकात की. पीएम मोदी वहां मौजूद बच्चों को झालमुड़ी भी खिलाया. फिर खुद भी झालमुड़ी का आनंद लिया. इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भीड़ जय श्री राम और नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाती दिखी.
कुछ देर बाद पीएम मोदी ने खुद के एक्स अकाउंट पर झालमुड़ी की दुकान रुकने और उसका आनंद लेने की तस्वीरें साझा की. पीएम मोदी ने एक्स अकाउंट पर झाड़ग्राम में झालमुड़ी की दुकान की 4 तस्वीरें साझा करते हुए लिखा- रविवार को बंगाल की चार रैलियों के बीच बंगाल के झाड़ग्राम में झालमुड़ी का आनंद लेते हुए.
In between four rallies across West Bengal on a packed Sunday, had some delicious Jhalmuri in Jhargram. pic.twitter.com/NEKLm5R0mE
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
चुनावी रैली के बाद चॉपर की ओर बढ़ रहे थे पीएम मोदी, तभी झालमुड़ी की दुकान पर रुके
झाड़ग्राम में चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद पीएम मोदी चॉपर की ओर बढ़ रहे थे, इसी बीच रास्ते में सड़क किनारे स्थित एक झालमुड़ी की दुकान पर अचानक रुके. यहां बिहार के गया जिले के विक्रम साह 12 साल से झालमुड़ी की दुकान लगाते आ रहे हैं. उनकी दुकान पर पीएम मोदी का काफिला अचानक रुका.

दुकानदार विक्रम साह ने बताया- आते ही पीएम मोदी ने कहा बढ़िया झालमुड़ी बनाओ
दुकानदार विक्रम साह ने बताया कि पीएम मोदी के आने की कोई पूर्व सूचना नहीं थी. पीएम मोदी अचानक दुकान पर आए और कहा बढ़िया झालमुड़ी बनाओ. फिर मैंने मिर्च, मसाला और आचार के साथ झालमुड़ी बनाई. दुकानदार ने बताया कि झालमुड़ी का स्वाद चखने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि बढ़िया बना है.

पीएम मोदी के अचाकन रुकने से लोग हतप्रभ, फिर जताई खुशी
दुकान में विक्रम साह के साथ मौजूद एक महिला ने बताया कि पीएम मोदी ने मेरा हालचाल भी पूछा. इस पर उन्होंने बताया कि आपके दिए पैसों से दुकान आगे बढ़ाया है. दरअसल महिला बिहार की है, ऐसे में बीते साल बिहार में हुए विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को मिले पैसे का वो जिक्र कर रही थी. पीएम मोदी के इस दुकान पर रुकने से वहां के स्थानीय लोग बेहद खुश नजर आए.
यह भी पढ़ें - TMC नहीं चाहती बंगाल की बेटियां ज्यादा संख्या में MLA-MP बनें... पीएम मोदी का वार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं