बंगाल के झाड़ग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान PM नरेंद्र मोदी अचानक झालमुड़ी की दुकान पर रुके थे. पीएम मोदी ने दुकान मालिक विक्रम साह से बेहतर झालमुड़ी बनाने को कहा और खुद भी उसका स्वाद चखा था. पीएम मोदी ने स्थानीय महिलाओं से बातचीत की और बच्चों को झालमुड़ी खिलाई, जिससे वहां की भीड़ उत्साहित हुई.