विज्ञापन
This Article is From Jul 29, 2025

गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा को करेंगे संबोधित, पीएम मोदी भी शाम को दे सकते हैं भाषण

लोकसभा में सोमवार दोपहर 'पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किए गए भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा शुरू हुई है. इस बहस की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी. 

गृहमंत्री अमित शाह आज लोकसभा को करेंगे संबोधित, पीएम मोदी भी शाम को दे सकते हैं भाषण
  • गृहमंत्री आज दोपहर के वक्त लोकसभा को संबोधित करेंगे
  • सूत्रों के मुताबिक शाम को पीएम मोदी भी संसद में भाषण दे सकते हैं
  • ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में सोमवार से चर्चा शुरू हुई, शुरुआत राजनाथ सिंह ने की.
नई दिल्ली:

संसद में मॉनसून सत्र के दौरान ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी रहने के बीज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को लोकसभा को संबोधित करेंगे, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम के वक्त अपना भाषण दे सकते हैं. एक सरकारी सूत्र ने यह जानकारी दी है. सूत्र ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार दोपहर को 12 से 1 बजे के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे.

बता दें कि लोकसभा में सोमवार दोपहर 'पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में शुरू किए गए भारत के सशक्त, सफल और निर्णायक ऑपरेशन सिंदूर' पर चर्चा शुरू हुई है. इस बहस की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की थी. 

रक्षा मंत्री ने निचले सदन में बोलते हुए कहा था, "ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य सीमा पार करना या किसी क्षेत्र पर कब्जा करना नहीं था, बल्कि पाकिस्तान द्वारा वर्षों से पोषित आतंकवाद की नर्सरी को खत्म करना और सीमा पार हमलों में अपने प्रियजनों को खोने वाले निर्दोष परिवारों को न्याय दिलाना था."

रक्षामंत्री की ओर से जो बयान जारी किया गया उसके मुताबिक उन्होंने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को कोई अचानक हुआ पागलपन नहीं बल्कि एक सुनियोजित रणनीति बताया. उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर का कुल मिलाकर राजनीतिक और सैन्य उद्देश्य यही था कि पाकिस्तान को आतंकवाद के रूप में छेड़े गए युद्ध की सजा मिले.

राजनाथ सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के जरिए भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य ताकत ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय संकल्प, नैतिकता और राजनीतिक समझदारी का भी प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा, "जो लोग आतंकवाद को शरण और समर्थन देते हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. भारत किसी भी तरह के परमाण ब्लैकमेल या दबाव के आगे नहीं झुकेगा."

लेखक के बारे में
img
मेघा शर्मा
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, Amit Shah, PM Modi To Address Parliament Today, Amit Shah Will Adress Loksabha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com