लोकजनशक्ति पार्टी के नेता और केंद्र की नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में उपभोक्ता मामलों के मंत्री (Consumer Affairs Minister) का पद संभाल रहे राम विलास पासवान (Ram Vilash Paswan) का गुरुवार को निधन हो गया. उनकी जगह पर शुक्रवार को पीयूष गोयल को नया उपभोक्ता मामलों का मंत्री बनाया गया है. राष्ट्रपति भवन की ओर से पीयूष गोयल को दिए जा रहे अतिरिक्त प्रभार की घोषणा की गई. गोयल के पास पहले ही रेलवे और वाणिज्य व उद्योग मंत्रालय की प्रोफाइल है.
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कई अन्य नेता दिल्ली में उनके घर उनके पार्थिव शरीर का दर्शन करने पहुंचे थे. पीएम के साथ बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता थे. पीएम ने गुरुवार को निधन की खबर आने के बाद एक ट्वीट कर कहा था कि 'मैंने एक दोस्त, एक बहुमूल्य सहयोगी को खो दिया है, जो हर गरीब को सम्मानजनक जीवन देने के प्रति अत्यधिक प्रतिबद्ध था.' पीयूष गोयल भी पूर्व केंद्रीय नेता के घर पर उनको अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यह भी पढ़ें : रामविलास पासवान को मौसम वैज्ञानिक क्यों कहा जाता था? किसने दिया था ये नाम?
बिहार की राजनीति के बड़े चेहरों में से एक पासवान का अंतिम संस्कार शनिवार को पटना में किया जाना है. इस मौके पर कानून व आईटी मिनिस्टर रविशंकर प्रसाद केंद्रीय सरकार और केंद्रीय कैबिनेट का प्रतिनिधित्व करेंगे.
रामविलास पासवान का निधन ऐसे वक्त में हुआ है, जब बिहार के विधानसभा चुनावों में महज कुछ दिन बचे हैं. ये चुनाव उनके बेटे चिराग पासवान के लिए बहुत अहम हैं क्योंकि उनकी पार्टी पहली बार उनकी अध्यक्षता में चुनाव लड़ रही है, वो भी अकेले. एलजेपी ने बिहार में इस बार एनडीए महागठबंधन से अलग हो गए हैं और उनका सीधा निशाना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं.
Video: रामविलास पासवान के अंतिम दर्शन को पहुंचे PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं