विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2011

पिल्लै की जगह आरके सिंह होंगे नए गृह सचिव

Quick Reads
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
नए केंद्रीय गृह सचिव के रूप में शुक्रवार को बिहार कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आरके सिंह के नाम की घोषणा की गई।
नई दिल्ली: नए केंद्रीय गृह सचिव के रूप में शुक्रवार को बिहार कैडर के वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी आरके सिंह के नाम की घोषणा की गई। वह इस महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने वाले वर्तमान गृह सचिव जीके पिल्लै का स्थान लेंगे। एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा गया है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सिंह की नियुक्ति को सहमति दी गई। बयान में कहा गया है, "सिंह गृह सचिव का अपना पदभार संभालने तक गृह मंत्रालय में तत्काल प्रभाव से विशेष सेवा अधिकारी के रूप में काम करेंगे और उन्हें सचिव की तनख्वाह मिलेगी।" 1975 बैच के आईएएस अधिकारी सिंह वर्तमान में रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत रक्षा उत्पाद विभाग में सचिव हैं। पिल्लै 30 जून को सेवानिवृत्त हो रहे हैं और इसी दिन सिंह पदभार संभालेंगे। वह दो साल तक गृह सचिव के पद पर रहेंगे। सिंह इससे पहले गृह मंत्रालय में लगभग पांच वर्ष तक संयुक्त सचिव रहे हैं। उनके साथ रक्षा मंत्रालय का अनुभव जुड़े होने की वजह से वह देश की सुरक्षा व्यवस्था के इस शीर्ष पद दो दावेदारों- पंजाब के मुख्य सचिव एससी अग्रवाल एवं केंद्रीय पंचायती राज सचिव एएनपी सिन्हा पर बढ़त बना पाए। ज्ञात हो कि केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम ने 30 सम्भावितों की सूची में से तीन नाम सुझाए थे। सूत्रों के मुताबिक सिंह पिछले हफ्ते चिदम्बरम द्वारा साक्षात्कार लिए जाने के बाद गत बुधवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से मिले थे।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पिल्लै, आरके सिंह, गृह सचिव
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com