विज्ञापन
This Article is From Oct 30, 2021

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम पर नहीं लगाम, लगातार चौथे दिन महंगा तेल; जानें नया रेट

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 108.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया जबकि डीजल 35 पैसे चढ़कर 97.72 रुपये प्रति लीटर हो गया.

Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के दाम पर नहीं लगाम, लगातार चौथे दिन महंगा तेल; जानें नया रेट
आज फिर बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली:

पेट्रोल-डीजल के दाम में शनिवार (30 अक्टूबर) को एक बार भी इजाफा हुआ. यह लगातार चौथा दिन है जब ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है. पेट्रोल और डीजल के दाम में क्रमश: 35-35 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई. ताजा वृद्धि के बाद पेट्रोल और डीजल के भाव नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए हैं. कीमतों में तेजी का आलम यह है कि दिल्ली में पेट्रोल 109 रुपये के करीब जबकि मुंबई में 115 रुपये के नजदीक पहुंच गया है.

इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOCL) के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 35 पैसे महंगा होकर 108.99 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया जबकि डीजल 35 पैसे चढ़कर 97.72 रुपये प्रति लीटर हो गया. पेट्रोल-डीजल की रिकॉर्ड ऊंची कीमतों ने आम आदमी की चिंताएं बढ़ा दी हैं. 

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो चार प्रमुख शहरों में सबसे महंगा ईंधन यहीं बिक रहा है. मुंबई में पेट्रोल 114.81 रुपये प्रति लीटर हो गया जबकि एक लीटर डीजल 105.86 रुपये में बिक रहा है, जो शुक्रवार को क्रमश: 114.47 रुपये और 105.49 प्रति लीटर था. 

क्या हैं आज के रेट

दिल्ली: पेट्रोल – ₹108.99 प्रति लीटर; डीजल - ₹97.72 प्रति लीटर

मुंबई: पेट्रोल – ₹114.81 प्रति लीटर; डीजल – ₹105.86 प्रति लीटर

कोलकाता: पेट्रोल – ₹109.46 प्रति लीटर; डीजल – ₹100.84 प्रति लीटर

चेन्नई: पेट्रोल – 105.74 रुपये प्रति लीटर; डीजल – ₹101.92 प्रति लीटर

घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में तेजी के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम बढ़ने को माना जा रहा है. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतें 85 डॉलर प्रति बैरल के कई वर्षों के उच्च स्तर पर पहुंचने से स्थानीय खुदरा पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं. भारत अपनी तेल जरूरतों का 85 प्रतिशत आयात करता है और दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा-खपत और आयात करने वाला देश है.

ऐसे चेक कर सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम
देश में हर रोज पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव होता है. नई कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड के दामों और विदेशी मुद्रा दर के हिसाब से तय की जाती हैं. आप एक SMS के जरिए अपने फोन से ही पेट्रोल-डीजल की कीमतें जान सकते हैं. इसके लिए आप इंडियन ऑयल SMS सेवा के तहत मोबाइल नंबर 9224992249 पर  SMS भेज सकते हैं. आपका मैसेज कुछ ऐसा होगा- RSP<स्पेस>पेट्रोल पंप डीलर कोड. अपने इलाके का RSP कोड आप साइट पर जाकर चेक कर सकते हैं. यह मैसेज भेजने का बाद आपके फोन में लेटेस्ट फ्यूल प्राइस की जानकारी आ जाएगी.

वीडियो: रवीश कुमार का प्राइम टाइमः पेट्रोल का दाम आसमान में, यूरिया खाद का स्टॉक पाताल में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Petrol Diesel Price, Petrol Price Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com