विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2018

सोनिया गांधी के रायबरेली से निर्वाचन को चुनौती देनी वाली याचिका पर जल्‍द सुनवाई की मांग, SC ने कहा-हम देखते हैं

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई.

सोनिया गांधी के रायबरेली से निर्वाचन को चुनौती देनी वाली याचिका पर जल्‍द सुनवाई की मांग, SC ने कहा-हम देखते हैं
सोनिया गांधी के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से जल्‍द सुनवाई की मांग (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट से जल्द सुनवाई की मांग की गई.

बेटे राहुल को कांग्रेस की कमान सौंपने के बाद साइकिल चलाकर सोनिया गांधी नेे मनाई छुट्टियां 

रायबरेली के एक मतदाता रमेश सिंह की तरफ से वकील विष्णु जैन ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल किए हुए 1 साल हो गए लेकिन अब तक मामला सुनवाई पर नहीं आया. इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम देखते हैं.

रायबरेली के एक मतदाता रमेश सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. याची के अधिवक्ता विष्णु जैन ने एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में कहा याचिका दो आरोपों के आधार पर दायर की गई है. जैन के मुताबिक, पहला आरोप यह है कि सोनिया गांधी ने अभी तक इटली की नागरिकता नहीं छोड़ी और दूसरा यह कि लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम मौलाना अहमद बुखारी ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की थी.

याचिकाकर्ता जैन का कहना है कि ऐसा किया जाना कानून की भावना के खिलाफ है. ऐसे में सोनिया का रायबरेली क्षेत्र से निर्वाचन रद्द किया जाना चाहिए.

VIDEO: प्रियंका गांधी वाड्रा बोलीं, सोनिया गांधी ही रायबरेली से लड़ेंगी चुनाव 

इससे पहले कोर्ट ने कहा था कि धर्म के आधार पर वोट मांगने के खिलाफ जो याचिका संवैधानिक पीठ के समक्ष लंबित है उस पर आदेश आने के बाद याचिका पर सुनवाई करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Supreme Court, Sonia Gandhi, Rae Bareli Election
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com