पर्ल एग्रो कॉर्पोरेशन लिमिटेड पॉन्जी स्कैम मामले में सीबीआई ने अलग-अलग राज्यो से 11 लोगो को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में पर्ल ग्रुप के चन्द्र भूषण ढिल्लन, प्रेम नाथ, मनमोहन कमल महाजन, मोहनलाल सेहजपाल, कंवलजीत सिंह हैं. इनके अलावा प्रवीन कुमार अग्रवाल, मनोज कुमार जैन, आकाश अग्रवाल, अनिल कुमार खेमका, सुभाष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ये सभी व्यापारी है. ये सभी गिरफ्तारियां सीबीआई ने दिल्ली, चंडीगढ़, कलकत्ता, भुवनेशनवर और कुछ राज्यो से की है.
सीबीआई ने पहले सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देश पर पर्ल ग्रुप के खिलाफ प्रिमिलनरी इंक्वारी शुरुआती जांच दर्ज की थी. आरोप था कि पर्ल ग्रुप ने 5 करोड़ इन्वेस्टर्स से 60,000 करोड़ रुपए कलेक्ट किए और देश भर में बिना परमिशन के अलग अलग इन्वेस्टमेंट स्कीम चलाई और इन्वेस्टर्स को धोखा दिया. जांच के बाद सीबीआई ने M/S. PGF limited, m/s, PACL limited, निर्मल सिंह भंगू और पर्ल्स ग्रुप के दूसरे डायरेक्टर्स के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू की.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सीबीआई ने टीएमसी नेता प्रणब चटर्जी को किया गिरफ्तार, 3.74 करोड़ रुपये के चिटफंड घोटाले का है आरोप
जांच के दौरान निर्मल सिंह भंगू, सुखदेव सिंह, सुब्रता भट्टाचार्य, गुरमीत सिंह को 8 जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया गया और इनके खिलाफ 7 अप्रैल 2016 को चार्जशीट दाखिल की गई. इस मामले में अब अलग अलग पर्ल्स ग्रुप से जुड़े आरोपी और कुछ व्यापारियों को मिलाकर 11 आरोपियों को अलग अलग राज्यो से गिरफ्तार किया गया है ताकि 60,000 करोड़ रुपए के घोटाले केस के सभी आरोपियों पर कार्यवाही की जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं