देश की प्रमुख वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनी पेटीएम ने सोमवार को यूपीआई और क्रेडिट कार्ड से यूपीआई भुगतान के लिए भारत में बने दो साउंडबॉक्स पेश किए. ये साउंडबॉक्स क्यूआर कोड के जरिए भुगतान मिलने पर बेहतर ढंग से तत्काल सूचना देने का वादा करते हैं. पेटीएम के संस्थापक और सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) विजय शेखर शर्मा ने कहा कि उन्नत साउंडबॉक्स बेहतर ध्वनि गुणवत्ता और बैटरी लाइफ से लैस हैं. ये साउंडबॉक्स भारतीय परिस्थितियों के लिए के लिहाज से तैयार किये गए हैं.
कंपनी ने 17 अप्रैल को साझेदार भुगतान सेवा प्रदाताओं (पीएसपी) बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई और यस बैंक में ग्राहकों का स्थानांतरण शुरू किया था. पेटीएम यूपीआई ग्राहक अब तक वन97 कम्युनिकेशंस लि. की सहयोगी कंपनी पेटीएम पेमेंट्स बैंक लि. (पीपीबीएल) का इस्तेमाल पीएसपी बैंक के रूप में कर रहे थे. आरबीआई के पीपीबीएल पर प्रतिबंध लगाने के बाद इसका संचालन ठप हो गया.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ताजा पेशकश में पेटीएम साउंडबॉक्स और पॉकेट साउंडबॉक्स के नए संस्करण शामिल हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा कि वाटरप्रूफ साउंडबॉक्स 4जी संपर्क, तत्काल ऑडियो पुष्टि, शक्तिशाली स्पीकर, 10 दिनों तक चलने वाले बैटरी जीवन और 11 भाषाओं में समर्थन नोटिफिकेशन से लैस हैं.
शर्मा ने कहा कि कोई भी नए साउंडबॉक्स के साथ क्रेडिट कार्ड से भुगतान स्वीकार करना शुरू कर सकता है और सहज लेनदेन करने के लिए क्रेडिट कार्ड को पेटीएम ऐप में स्टोर कर सकता है. पीपीबीएल मुद्दे पर पूछने पर शर्मा ने कहा, ''व्यक्तिगत रूप से मेरा या वन97 कम्युनिकेशंस लि. का पीपीबीएल से कोई संबंध नहीं है. बैंक का अपना बोर्ड है और हमें उस पर पूरा भरोसा है.'' उन्होंने इस बारे में आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं