विज्ञापन
This Article is From Oct 25, 2017

संसदीय पैनल ने आधार के आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर अफसरों से किए सवाल

अब आधार को मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है ऐसे में आंकड़ों की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जा रही?

Also Read in
संसदीय पैनल ने आधार के आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर अफसरों से किए सवाल
प्रतीकात्मक फोटो.
नई दिल्ली: आधार से जुड़े आंकड़ों की सुरक्षा को लेकर एक संसदीय पैनल ने मंगलवार को शीर्ष सरकारी अधिकारियों से सवाल पूछे.

गृह मामलों से संबंधित संसद की स्थायी समिति की बैठक में अधिकारियों से पूछा गया कि चूंकि अब आधार को मोबाइल नंबरों और बैंक खातों से जोड़ा जा रहा है ऐसे में आंकड़ों की सुरक्षा किस तरह सुनिश्चित की जा रही है. बैठक में मौजूद एक सदस्य ने यह जानकारी दी.

VIDEO : आधार बना जी का जंजाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृहमंत्री पी चिदंबरम की अध्यक्षता में हुई समिति की बैठक में गृह सचिव राजीव गौबा, यूआईडीएआई के महानिदेशक और कुछ अन्य सरकारी अधिकारी भी शामिल हुए. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि आंकड़े महफूज हैं और इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं.
(इनपुट एजेंसियों से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aadhar Data
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com