- Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को लगभग सौ से सौ बीस सीटें मिल सकती हैं
- DMK+ को 92 से 110 सीटों का अनुमान है और उसका वोट शेयर करीब पैंतीस प्रतिशत बताया गया है
- AIADMK+ को 22 से 32 सीटें मिलने का अनुमान है और उसका वोट शेयर लगभग तेइस प्रतिशत आंका गया है
Axis My India के एग्जिट पोल के अनुसार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में TVK को बड़ी सफलता मिलती दिख रही है. सर्वे के अनुमान बताते हैं कि TVK को राज्य में 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं, जिससे पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है. एग्जिट पोल के ये आंकड़े चुनावी मुकाबले को लेकर नई राजनीतिक तस्वीर पेश कर रहे हैं, हालांकि अंतिम नतीजे तो मतगणना के बाद ही सामने आएंगे.
एग्जिट पोल में विजय का जलवा
Axis My India के Tamil Nadu Exit Poll 2026 से संकेत मिलता है कि राज्य की सियासी तस्वीर इस बार काफी बदली हुई नजर आ रही है. 234 सीटों वाली विधानसभा में DMK+ को 92 से 110 सीटें मिलने का अनुमान है और उसका वोट शेयर करीब 35% बताया गया है. वहीं TVK को 98 से 120 सीटों के साथ बराबरी की टक्कर में दिखाया गया है और उसका वोट शेयर भी 35% आंका गया है. इसके मुकाबले AIADMK+ को 22 से 32 सीटें और 23% वोट शेयर मिलने का अनुमान है, जबकि NTK और अन्य दलों की भूमिका सीमित बताई गई है. Axis My India के इस Exit Poll से साफ संकेत मिलता है कि तमिलनाडु में इस बार मुकाबला सीधा नहीं, बल्कि DMK+ और TVK के बीच जबरदस्त राजनीतिक संघर्ष के रूप में उभरता दिख रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

ये भी पढ़ें : Axis My India Exit Poll: थलापति विजय ने तमिलनाडु CM की रेस में दिग्गजों को पछाड़ा, बने लोगों की पहली पसंद
तमिलनाडु का सियासी समीकरण
तमिलनाडु की सियासी तस्वीर को लेकर इस बार सबसे बड़ा सवाल यही है कि जिन दलों की मौजूदगी अब तक तीन‑चार सीटों तक सिमटी रही, क्या वे इस चुनाव में कोई ठोस बढ़त दर्ज कर पाए हैं? NDTV के एग्ज़िट पोल ने तमिलनाडु में बीजेपी और कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर शुरुआती संकेत दिए हैं. वोटिंग के बाद सामने आ रहे इन अनुमानों से यह समझने की कोशिश की जा रही है कि राज्य में यह चुनाव इन दोनों राष्ट्रीय दलों के लिए सिर्फ मौजूदगी का मैच रहा या सीटों के लिहाज से कुछ बदला भी है.
People's Pulse सर्वे में कौन आगे
People's Pulse सर्वे के मुताबिक तमिलनाडु की सियासी तस्वीर साफ होती दिख रही है. सर्वे के अनुमान में DMK+ को 125 से 145 सीटें मिलती दिखाई गई हैं, जिससे वह स्पष्ट बढ़त में नजर आ रही है. वहीं AIADMK+ को 65 से 80 सीटों के बीच रहने का अनुमान है. सर्वे में TVK+ को 18 से 24 सीटें मिलती दिख रही हैं, जिससे पार्टी राज्य की राजनीति में असरदार भूमिका में आती नजर आती है, जबकि अन्य दलों को 2 से 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. इस आकलन से संकेत मिलता है कि तमिलनाडु में इस बार भी मुख्य मुकाबला DMK+ और AIADMK+ के बीच है, लेकिन TVK+ की मौजूदगी ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं