विज्ञापन

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: NDA पर हर जाति का भरोसा, 71% दलित तो 73% जनरल वोट

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: असम में अगर जातिवार वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 2026 के विधानसभा चुनाव में ST का 56 प्रतिशत वोट मिला है, जो कि पिछले चुनाव के लिए 3 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं SC ने 71 प्रतिशत वोट दिया है, जो कि पिछले चुनाव की तुलना में 3 प्रतिशत ज्यादा है.

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL: NDA पर हर जाति का भरोसा, 71% दलित तो 73% जनरल वोट
असम के लिए क्या कहते हैं एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल.
  • असम विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के अनुसार बीजेपी गठबंधन को 88 से 100 सीटें मिलने का अनुमान है
  • एनडीए गठबंधन पर दलित, ओबीसी, एसटी, एससी और जनरल वोटर्स से भरोसा जताया है
  • बीजेपी गठबंधन को 48 प्रतिशत वोट शेयर प्राप्त होने का अनुमान है, जो कांग्रेस गठबंधन से अधिक है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Assam Election Exit Poll 2026: असम विधानसभा चुनाव के सभी एग्जिट पोल बीजेपी की हैट्रिक के संकेत दे रहे हैं. दूसरी बार भी हिमंता बिस्वा सरमा की सत्ता में जोरदार वापसी हो सकती है. असम के लिए एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल की अगर बात करें तो NDA पर दलित, ओबीसी और जनरल कास्ट के वोटर्स ने फिर से भरोसा जताया है. जबकि थोड़ा मुस्किम वोट भी गठबंधन के पाले में आया है. राज्य में बीजेपी गठबंधन को 88-100 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं कांग्रेस 24-36 सीटों पर सिकुड़ती दिख रही है. बात अगर एनडीए की करें तो असम में गठबंधन को 40% वोट शेयर मिलता दिख रहा है, जो कि दूसरे गठबंधन के मुकाबले सबसे ज्यादा है. एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य में हर जाति वर्ग के लोगों ने एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है. एनडीए को 71% दलित तो 73% जनरल वोट मिलता दिख रहा है. 

असम में NDA को किस जाति ने दिया कितना वोट?

असम में एनडीए पर 71 प्रतिशत दलितों ने भरोसा जताया है. 73 प्रतिशत जनरल वोटर भी गठबंधन के साथ हैं. अगर जाति वार वोट शेयर की बात करें तो एनडीए को 2026 के विधानसभा चुनाव में ST का 56 प्रतिशत वोट मिला है, जो कि पिछले चुनाव के लिए 3 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं SC ने 71 प्रतिशत वोट दिया है, जो कि पिछले चुनाव की तुलना में 3 प्रतिशत ज्यादा है. वहीं OBC ने 64 प्रतिशत वोट एनडीए गठबंधन को दिया है, जो कि पिछले चुनाव के मुकाबले 1 प्रतिशत ज्यादा है. जबकि मुस्लिम वोटों में पहले के मुकाबले कमी दर्ज की गई है. एनडीए को मुस्लिम वोट 5 प्रतिशत मिला है, जिनमें पहले के मुकाबले 3 प्रतिशत की कमी आई है. वहीं जनरल कास्ट के वोटर्स ने एनडीए को 73 प्रतिशत वोट दिए हैं, जो कि पहले की तुलना में 5 प्रतिशत ज्यादा हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

असम में NDA गठबंधन को मिल रहीं कितनी सीटें?

AXIS MY INDIA ASSAM EXIT POLL के मुताबिक, एनडीए गठबंधन असम की 126 सीटों में से 88-100 सीटें जीतता दिख रहा है. पार्टी के हिसाब से अगर बात करें तो बीजेपी को 70-80, एजीपी को 7-9, बीपीएफ को 9-11 सीटें मिलने का अनुमान है.  वहीं कांग्रेस गठबंधन 24 से 36 सीटों पर सिकुड़ता दिख रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

असम में NDA का वोट शेयर देखें

अगर दल वार वोट शेयर की बात करें तो NDA गठबंधन को 48% वोट मिलते नजर आ रहे हैं, इनमें बीजेपी को 37%, AGP को 7% और BPF को 4% वोट मिलते दिख रहे हैं. ये वोट कांग्रेस गठबंधन के मुकाबले ज्यादा है. बात अगर कांग्रेस गठबंधन की करें तो उसे 38% वोट शेयर मिलता दिख रहा है. इसमें कांग्रेस का वोट परसेंटेज 31%, रायजोर दल का 3%, एजेपी का 3%, CPIM-IND का 1% है. 

Latest and Breaking News on NDTV

असम में NDA कहां कितनी सीटें जीत रहा?

बोडोलैंड में एनडीए गठबंधन 13-15 सीटें जीत सकता है. वहीं सेंट्रल असम में 31-35 सीटें, हिल्स एंड बराक वैली में 8-10, ओलर असम में 8-10, अपर असम में 26-28 सीटें जीत सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

एक नजर अगर साल 2021 के विधानसभा चुनाव की करें तो असम में एनडीए गठबंधन ने 74 सीटों पर जीत हासिल की थी. वहीं कांग्रेस गठबंधन को 69, AIUDF को 20, UPPL को 34, अन्य को 11 सीटें मिली थीं.

Latest and Breaking News on NDTV

असम में बीजेपी लगा रही जीत की हैट्रिक

असम में बीजेपी 2016 से लगातार सरकार में बनी हुई है. पहली बार सर्वानंद सोनोवाल के नेतृत्व में पार्टी ने कांग्रेस के तरुण गोगोई को हराकर सरकार बनाई थी. फिर 2021 में जीत के बाद कांग्रेस से बीजेपीमें आए हिमंता बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री बनाया गया. घुसपैठियों के खिलाफ उनकी आक्रामक रणनीति, असमिया मुद्दों पर जोरदार तरीके से बात रखने की शैली को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. महिलाओं के लिए अरुणोदोई जैसी योजनाएं चलाए जाने का भी इसमें बड़ा योगदान है, जिसमें गरीब महिलाओं को सीधे कैश ट्रांसफर किया जाता है. एग्जिट पोल्स के मुताबिक, अब एक बार फिर असम में एनडीए जीत की हैट्रिक लगाती दिखाई दे रही है. वहीं कांग्रेस को एक बार फिर राज्य में बड़ा झटका लगा है.

ये भी पढ़ें-बंगाल में Axis My India ने क्यों नहीं किया Exit Poll जारी, तमिलनाडु में विजय की जीत के फैक्टर क्या? प्रदीप गुप्ता ने बताया

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com