उत्तराखंड के देहरादून में एक हिंदू बच्चा अचानक अपने माता-पिता को अम्मी-अब्बा बुलाने लगा. इस बात से परिजन काफी परेशान थे कि आखिर बच्चे ने मम्मी-पापा की जगह अम्मी-अब्बू बोलना कहां से सीखा. परिजनों ने जब बच्चे की किताब देखी तो उन्हें समझ आया कि ऐसा क्यों हो रहा है. इसके बाद परिजनों ने किताब को लेकर आपत्ति दर्ज करते हुए डीएम से शिकायत करते हुए किताब पर बैन लगाने की मांग की है. फिलहाल इस मामले में जांच की जा रही है. वहीं इस मामले से परिजनों के अलावा हिंदू संगठन ने आपत्ति जताई है.
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सात साल का एक हिंदू बच्चा आईसीएसई बोर्ड से संबद्ध देहरादून के एक निजी स्कूल में पढ़ता है. वह कक्षा दो का छात्र है. स्कूल में अंग्रेजी की किताब गुलमोहर चलती है. किताब के एक चैप्टर में फादर का अर्थ अब्बू और मदर का अर्थ अम्मी लिखा है. इस चैप्टर को पढ़ने के बाद बच्चा भी अपने परिजनों को अम्मी-अब्बू कहकर पुकारने लगा. जिसको लेकर परिजनों ने आपत्ति जताई. परिजनों का कहना है कि उन्होंने पहले स्कूल की प्रिंसिपल से शिकायत की थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया. जिसके बाद उन्होंने अब जिला प्रशासन से शिकायत की है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह किताब ओरियंट ब्लैक स्वान पब्लिशर हाउस हैदराबाद की है. इस मामले पर स्कूल की प्रिंसिपल निशा शर्मा का कहना है कि यह किताब पिछले 2 साल से उनके स्कूल में चल रही है. पहली बार किसी बच्चे के परिजन ने इस पर आपत्ति जताई है. उन्होंने कहा कि आईसीएसई के ही करिकुलम के हिसाब से ही उन्होंने यह किताब स्कूल में लगाई है.
परिजनों ने जिलाधिकारी से शिकायत के बाद मुख्य शिक्षा अधिकारी को इस मामले की जांच सौंपी गई है. शिक्षा महानिदेशक बंशीधर तिवारी का कहना है कि किसी अभिभावक ने शिकायत की है कि किताब में अब्बू और अम्मी का जिक्र है. यह किस परिपेक्ष्य में किया गया है. इसके पीछे का उद्देश्य क्या है. इस मामले में विस्तृत जानकारी के निर्देश दिए गए हैं .मुख्य शिक्षा अधिकारी इसकी विस्तृत रिपोर्ट विभाग को देंगे.
ये भी पढ़ें : Video: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर से फाइटर जेट में भरी उड़ान
ये भी पढ़ें : Coronavirus Updates: देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 31 हजार पार, बीते 24 घंटे में 6155 नए केस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं