किसी भी संतान के जीवन में उसका पिता बेहद अहम भूमिका निभाता है. बिना पिता के बच्चों का जीवन अधूरा होता है. पिता अपने बच्चे को हमेशा सफल होते देखना चाहते हैं. अगर बच्चे पिता से ज्यादा सफल हो जाते हैं, तो वे उनसे भी ज्यादा खुश होते हैं. कहा जाता है कि बेटियां अपने पिता से सबसे ज्यादा लगाव रखती हैं, वे भी सफल होकर पिता का नाम रौशन करती हैं. आज फादर्स डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी सफल बेटियों से मिलवाने जा रहे हैं, जिनकी सफलता देखकर पिता ने सैल्यूट किया.
ड्यूटी के दौरान मिले बेटी और पिता. यह तस्वीर सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर और उनकी बेटी जेसी प्रशांति की है. पिता अपनी बेटी को गर्व और सम्मान के साथ सलाम करते हुए नजर आ रहे हैं. जेसी प्रशांति पुलिस उपाधीक्षक हैं, इस प्यारी तस्वीर को आंध्र प्रदेश पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
#APPolice1stDutyMeet brings a family together!
— Andhra Pradesh Police (@APPOLICE100) January 3, 2021
Circle Inspector Shyam Sundar salutes his own daughter Jessi Prasanti who is a Deputy Superintendent of Police with pride and respect at #IGNITE which is being conducted at #Tirupati.
A rare & heartwarming sight indeed!#DutyMeet pic.twitter.com/5r7EUfnbzB
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने अपने अधिकारी पिता को सलाम करते हुए पुलिस की वर्दी पहने एक बेटीकी तस्वीर शेयर की है. गौरवान्वित पिता उसका अभिवादन स्वीकार करते हैं - और बदले में उसे सलाम करते हैं. इस पल को उस तस्वीर में खूबसूरती से कैद किया गया है जो इंटरनेट पर वायरल हो गई है. आईटीबीपी ने इस प्यारी तस्वीर का वर्णन करते हुए कहा, “गर्वित पिता को गौरवान्वित बेटी से सलामी मिल रही है.” इस तस्वीर में युवती की पहचान अपेक्षा निंबाडिया के रूप में की, जिसने उत्तर प्रदेश के मोरादाबाद में डॉ बीआर अंबेडकर पुलिस अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की. उनके पिता एपीएस निंबाडिया आईटीबीपी में उप महानिरीक्षक हैं. यह तस्वीर सुश्री निंबाडिया के पासिंग आउट परेड में भाग लेने के ठीक बाद ली गई थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं