विज्ञापन

पानीपत रिफाइनरी में बवाल: कर्मचारियों की भीड़ हुई उग्र, कई गाड़ियां पलटीं

पानीपत रिफाइनरी में हड़ताली कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के बीच पथराव व तोड़फोड़ से हालात तनावपूर्ण हो गए. CISF और पुलिस ने हस्तक्षेप कर भीड़ को शांत किया और नेताओं से बातचीत शुरू की.

पानीपत रिफाइनरी में बवाल: कर्मचारियों की भीड़ हुई उग्र, कई गाड़ियां पलटीं
  • हरियाणा के पानीपत रिफाइनरी में हड़ताल के दौरान कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के बीच विवाद भड़क गया
  • प्रशासन ने भविष्य में हिंसा रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने की योजना बनाई है और स्थिति पर निगरानी रखी है
  • उग्र भीड़ ने निर्माणाधीन क्षेत्र में गाड़ियों को पलटकर तोड़फोड़ कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गयी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
पानीपत:

हरियाणा के पानीपत जिले स्थित रिफाइनरी में सोमवार को उस समय हालात बिगड़ गए जब हड़ताल पर बैठे हजारों कर्मचारियों और सुरक्षा बलों के बीच विवाद तेज हो गया. जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बलों ने कर्मचारियों से शांतिपूर्वक तय दायरे में रहकर प्रदर्शन करने की अपील की, लेकिन यह बात भीड़ को और उग्र कर गई. विरोध कर रहे कर्मचारियों में से कई लाठी‑डंडों के साथ आगे बढ़े और पीछे से सैकड़ों लोगों ने पथराव शुरू कर दिया.

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब उग्र भीड़ निर्माणाधीन प्रोजेक्ट क्षेत्र में पहुंची और वहां खड़ी कई गाड़ियों को पलटकर तोड़फोड़ कर दी. अचानक हुए इस हमले से रिफाइनरी परिसर में अफरा‑तफरी मच गई और सुरक्षा बलों को बैकफुट पर आना पड़ा. बताया जाता है कि पथराव में कई वाहनों को नुकसान पहुंचा और इलाके में कुछ समय के लिए ऑपरेशन रोकना पड़ा.

हालात काबू से बाहर होते देख CISF और स्थानीय पुलिस ने मोर्चा संभाला और कर्मचारियों को समझाकर पीछे हटने को कहा. भारी विरोध के बावजूद सुरक्षा बलों ने संयम रखते हुए भीड़ को शांत किया. इसके बाद पुलिस ने उन नेताओं से बातचीत शुरू की जो कर्मचारियों के आंदोलन का नेतृत्व कर रहे थे. बातचीत में कर्मचारियों ने अपनी मांगें पुलिस और प्रशासन के सामने रखीं और समाधान की उम्मीद जताई.

Latest and Breaking News on NDTV

पानीपत रिफाइनरी क्षेत्र पहले भी श्रमिक आंदोलनों के कारण चर्चा में रहा है, लेकिन इस बार हिंसा का स्तर ज्यादा देखने को मिला. प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाने की तैयारी चल रही है.

ये भी पढ़ें-: पंजाब में 2 पुलिसकर्मियों की हत्या के पीछे कौन? सीएम मान ने मुआवजे का किया ऐलान, हर एंगल से पुलिस कर रही है जांच

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com