विज्ञापन
This Article is From Jun 16, 2020

पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले के 11 आरोपी कोरोना संक्रमित

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के एक मामले के 11 आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

पालघर में साधुओं की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले के 11 आरोपी कोरोना संक्रमित
प्रतीकात्मक.
पालघर:

महाराष्ट्र के पालघर जिले में भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीटकर हत्या करने के एक मामले के 11 आरोपी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. जिले के गढ़चिंचले गांव में भीड़ ने कार से मुंबई से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी. इस मामले में कुल 156 लोगों को गिरफ्तार किया गया था. पालघर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है, लेकिन उन्हें विभिन्न पुलिस हवालातों में रखा गया है, क्योंकि पालघर जेल में काम चल रहा है.

उन्होंने बताया कि वाड़ा में पुलिस हवालात में रखे गए 17 आरोपियों की हाल में जांच की गई, जिनमें से 11 लोग संक्रमित पाए गए और छह अन्य की जांच के परिणाम का इंतजार किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए लोगों को स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाया जा रहा है. इससे पहले, गिरफ्तार किए गए कम से कम दो आरोपी संक्रमित पाए गए थे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Palghar Lynching, Palghar Sadhu Killings, Covid-19, Coronavirus, Palghar Saints Lynching Case
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com