भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और ऐसे वक्त में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान पाकिस्तान से लगती सीमा पर अपनी ताकत दिखाने जा रहे हैं. भारतीय वायुसेना के विमान बुधवार और गुरुवार को सैन्य अभ्यास करेंगे. पहलगाम आतंकी हमले के बाद बदली परिस्थितियों के मद्देनजर इस सैन्य अभ्यास को काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि वायुसेना इसे रूटीन ट्रेनिंग अभ्यास बता रही है. वहीं वायुसेना ने इसके लिए नोटम भी जारी किया है.
भारतीय वायुसेना का यह सैन्य अभ्यास बुधवार यानी 7 मई को दोपहर 3.30 बजे से लेकर गुरुवार यानी 8 मई रात साढ़े 9 बजे तक होगा.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
ऑपरेशनल तैयारियां को परखेगी वायुसेना
इसमें वायुसेना के रफाल, सुखोई, मिराज, मिग -29 और जगुवार जैसे लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे. राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर , बीकानेर और पोखरण जैसी जगहों से वायुसेना अभ्यास करेगी.
वायुसेना के इस सैन्य अभ्यास में फ्रंट लाइन एयरक्राफ्ट हिस्सा लेंगे, जो कॉम्बैट ड्रिल्स के साथ ऑपरेशनल तैयारियों को भी परखेंगे. वायुसेना ने इसके लिए नोटम भी जारी किया है, जिससे इस इलाके में कोई भी विमान ना उड़े.
गंगा एक्सप्रेसवे पर भी दिखाई थी ताकत
इससे पहले शुक्रवार को वायुसेना के अग्रिम पंक्ति के लड़ाकू विमानों ने गंगा एक्सप्रेसवे पर अपनी दमदार ताकत दिखाई थी, जिसकी गूंज सीमा पार खूब सुनाई पड़ी थी.
ऐसे में अब पाकिस्तान से लगी सरहद पर वायुसेना के विमानों की गर्जना से पाकिस्तान की नींद जरूर उड़ जाएगी, क्योंकि पाकिस्तान को 2019 का जैश के बालकोट के आतंकी कैम्प पर वायुसेना के मिराज का हमला याद जरूर आएगा, जो उसकी सोच से भी परे था. इस बार पाकिस्तान को डर लग रहा है कि पहलगाम आतंकी हमले को लेकर भारत क्या कार्रवाई करता है. इससे उसकी हालत खराब है और पाकिस्तान के राजनेता और पाकिस्तानी सेना को समझ नहीं आ रहा है कि वो करें तो क्या करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं