विज्ञापन

Exclusive: 'बूंद-बूंद को तरसेगा पाकिस्तान...' केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने बताया पूरा प्लान

पहलगाम पर हमला कर दुश्मन ने जो हिमाकत की उसका जवाब उसे प्यासा मारकर देने की तैयारी चल रही है. जल्द ही पाकिस्तान का हलक सिंधु नदी के एक बूंद पानी को तरस जाएगा.

केंद्रीय जसशक्ति मंत्री सीआर पाटिल का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू.
  • केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर पाटिल ने बताया कि 8 जून 2028 तक सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाना बंद होगा
  • भारत ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया है, छोटे डैम बनाकर पानी रोकने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है
  • भारत के सूखाग्रस्त राज्यों कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली को सिंधु नदी का पानी दिया जाएगा
नई दिल्ली:

पहलगाम हमले को भारत भूला नहीं है, न ही कभी भूल पाएगा. दुश्मन तो इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी. दुश्मन गोली से नहीं तो प्यास से जरूर मरेगा. केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने एनडीटीवी को दिए खास इंटरव्यू में मोदी सरकार के उस ऐतिहासिक और बड़े प्लान का खुलासा किया है, जिससे पाकिस्तान में खलबली मचना तय है. भारत के इस प्लान के बाद पाकिस्तान बूंद-बूंद पानी के लिए तरस सकता है. 

8 जून 2028 तक पाकिस्तान को नहीं देंगे एक बूंद पानी

सरकार की प्लानिंग 8 जून 2028 तक सिंधु का पानी पूरी तरह से डायवर्ट करके भारत के सूखाग्रस्त राज्यों कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली को देने की है. पाकिस्तान को पानी की एक बूंद भी नहीं दी जाएगी. सीआर पाटिल से जब पूछा गया कि पाकिस्तान ने जब पहलगाम में आतंकी हमला किया तो भारत ने ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया और पाकिस्तान के साथ सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया. आखिर कब तक पाकिस्तान को सिंधु नदी का एक बूंद भी पानी मिलना बंद हो जाएगा?

फाइल फोटो

फाइल फोटो

सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाना बंद करेंगे

इस सवाल के जवाब में सीआर पाटिल ने कहा कि सिंधु जल समझौता तो रद्द है. हमने छोटे डैम बनाकर काफ़ी पानी रोका है. इसके कई पहलू वह उजागर नहीं करना चाहते. लेकिन वह ये जरूर बताना चाहते हैं कि दो साल के भीतर सिंधु नदी का पानी पाकिस्तान जाना पूरी तरह से बंद कर देंगे. थोड़ा-छोड़ा पानी डायवर्ट करने की कोशिश शुरू कर दी है. ये का बहुत जल्दी होगा. जिसकी वजह से कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की पानी की कमी पूरी हो जाएगी.  दो साल यानी 8 जून 2028 को पाकिस्तान में सिंधु नदी का पानी पूरी तरह से बंद हो जाएगा. 

हमारा पानी हमारे जरूरतमंदों को मिलेगा

जब उनसे पूछा गया कि आप पाकिस्तान में खलबली मचा देगें और दो साल में ये हो जाएगा, पाकिस्तान प्यासा मरेगा और हथियार भी छोड़ देगा? तो इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हमने अपना काम किया वो अपना करेंगे. हमारा पानी है और हमारे लोगों को चाहिए. इसीलिए पीएम मोदी चाहते हैं कि देश में जहां पर पानी की किल्लत है वहां पानी पहुंचना चाहिए. 

कैसे दूर होगा देश में पानी का संकट?

जब उनसे पूछा गया कि ऐसे तो वह पाकिस्तान में बड़े विलेन बन जाएंगे. लोग आपके पोस्टर और बैनर लेकर सड़कों पर उतर आएंगे. इस पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि उनको जो करना है करने दो हम उनका पूरा पानी रोक देगें. वे अपना काम करेंगे और हम अपना काम कर रहे हैं.उन्होंने कहा कि गंगा नदी और बाकी नदियों का पानी कम हो रहा था. उसे लोगों ने डस्टबिन बनाकर रख दिया था. पीएम मोदी ने नमामि गंगे की योजना बनाते हुए पांच राज्यों से गुजरने वाली इन नदियों को साफ करने का वीणा उठाया और नई योजना बनाई. उस पर लगातार काम हो रहा है. 

ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव से पहले उत्तर भारत को सिंधु जल का उपहार देने की तैयारी, युद्धस्तर पर काम शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pahalgam Attack, Pakistan Water Crisis, Sindhu Agreement, CR Patil, Pakistan Water Stopped
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com