विज्ञापन

पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो, फोर लेन एक्सप्रेस-वे... पीएम मोदी ने राजस्थान को और क्या-क्या दी सौगात

राजस्थान के प्रधानमंत्री के इस दौरे में कुल 1.05 लाख करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया. इसमें सड़क, रेलवे, पावर ग्रिड और सोलर प्लांट जैसी परियोजनाएं शामिल हैं.

पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो, फोर लेन एक्सप्रेस-वे... पीएम मोदी ने राजस्थान को और क्या-क्या दी सौगात
राजस्थान की योजनाओं का उद्घाटन करते हुए
NDTV

राजस्थान में आज का दिन विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हुआ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मरूधरा में  विकास यात्रा में एक नया अध्याय का आगाज  किया है. जिसके तहत प्रधानमंत्री ने  105000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का तौहफा दिया है. जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा होंगे, मरुधरा के विकास को एक नई ऊंचाई मिलेगी और राज्य का इंफ्रास्ट्रक्चर, ट्रांसपोर्ट, एनर्जी और रेलवे सेक्टर मजबूत होगा.

PM Modi inaugurates pachparda refinery

पचपदरा रिफाइनरी का उद्धाटन करते हुए पीएम
Photo Credit: NDTV

पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन

 पीएम ने विकास की यात्रा को बढाते हुए  बालोतरा के पचपदरा में स्थित देश की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परिसर का उद्घाटन किया है. यह रिफाइनरी 79,450 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से बनी  हैं. यह रिफाइनरी न केवल भारत की ऊर्जा सुरक्षा (Energy Security) को आत्मनिर्भर बनाएगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर सहायक उद्योगों और प्लास्टिक पार्क के विकास का मुख्य आधार बनेगी, जिससे थार के युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार मिलेगा.

जयपुर मेट्रो फेज 2

जयपुर मेट्रो फेज 2
Photo Credit: NDTV

जयपुर मेट्रो फेज 2 की रखी नींव

पचपरदा रिफाइनरी के उद्घाटन के दौरान ही पीएम ने वर्चुअल तरीके से जयपुर मेट्रो फेज-2 प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी.जिसकी कुल लागत 13,000 करोड़ रुपए से अधिक है. दूसरे चरण के तहत प्रह्लादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किलोमीटर लंबा उत्तर-दक्षिण मेट्रो कॉरिडोर विकसित किया जाएगा, जो सीतापुरा और विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (वीकेआई) के औद्योगिक और आवासीय क्षेत्रों को 36 स्टेशनों के माध्यम से जोड़ेगा. जिसके तहत  सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र, वीकेआई, जयपुर हवाई अड्डा, टोंक रोड, एसएमएस अस्पताल, एसएमएस स्टेडियम, अंबाबारी और विद्याधर नगर सहित प्रमुख स्थानों को जोड़ेगा. पहले चरण के तहत, 11 स्टेशनों वाला 11.64 किलोमीटर लंबा मेट्रो कॉरिडोर पहले से ही संचालन में है.

बीकानेर में दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स

बीकानेर में दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स
Photo Credit: NDTV

300 और 1000 मेगावॉट के बीकानेर सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट्स

राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का सिरमौर बनाने के लिए प्रधानमंत्री ने बीकानेर में दो बड़े सोलर प्रोजेक्ट्स देश को सौंपे. जिसमें पहला, एसजेवीएन (SJVN) लिमिटेड की 1,000 मेगावाट क्षमता वाली बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना, जिसे करीब 5,500 करोड़ रुपये के निवेश से तैयार किया गया है.दूसरा, एनएचपीसी (NHPC) की 300 मेगावाट क्षमता वाली करणीसर, बीकानेर सौर ऊर्जा परियोजना.

इन दोनों सौर प्लांट्स से उत्पादित बिजली की निर्बाध सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए पीएम मोदी ने 1,900 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विद्युत पारेषण (Transmission) लाइन का लोकार्पण किया और राजस्थान आरईजेड (REZ) के लिए 530 किलोमीटर लंबी नई बिजली ट्रांसमिशन प्रणाली की आधारशिला भी रखी.

4 लेन जोधपुर एक्सप्रेस

4 लेन जोधपुर एक्सप्रेस
Photo Credit: Social media X

4 लेन जोधपुर एक्सप्रेस वे के कारवाड़ डांगियावास फेज का उद्घाटन

पचपरदा रिफाइनरी के उद्घाटन से पहलेप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोधपुर एयरपोर्ट के नए अत्याधुनिक टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया. इसी अवसर पर उन्होंने संशोधित 'उड़ान' (उड़े देश का आम नागरिक) योजना की भी शुरुआत की, जिसका उद्देश्य देश के दूरदराज़ इलाकों तक हवाई सेवाओं का विस्तार करना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को नई गति देना है. इस पहल से न केवल हवाई यात्रा आसान होगी, बल्कि पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है.

58 किमी लंबी चूरू-सादुलपुर और 46 किमी लंबी चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाएं

46 किमी लंबी चूरू-सादुलपुर और 46 किमी लंबी चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाएं
Photo Credit: NDTV

चूरू सादुलपुर, चूरू रतनगढ़ रेललाइन दोहरीकरण 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान को परिवहन और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में बड़ी सौगात देते हुए करीब 1,640 करोड़ रुपए की दो महत्वपूर्ण परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं. इनमें लगभग 900 करोड़ रुपए की लागत से तैयार 58 किमी लंबी चूरू-सादुलपुर और 46 किमी लंबी चूरू-रतनगढ़ रेल दोहरीकरण परियोजनाएं तथा करीब 740 करोड़ रुपए की लागत से विकसित जोधपुर रिंग रोड के खंड-2 (कारवार-डांगियावास) पर स्थित एनएच-125ए के चार लेन निर्माण परियोजना शामिल हैं. इन परियोजनाओं का उद्देश्य राजस्थान में परिवहन व्यवस्था को अधिक तेज, सुरक्षित और आधुनिक बनाना है.

54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र

54 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र
Photo Credit: Social media X

54 हजार युवाओं को पीएम मोदी ने सौंपा नियुक्ति पत्र

इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के 54 000 युवाओं को नियुक्ति पत्र देकर भविष्य की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि यह अवसर उनके उज्ज्वल भविष्य को नई मजबूती देगा और प्रदेश के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी.

यह भी पढ़ें: "तेल कंपनियों को जो नुकसान हुआ, इतने में एक रिफाइनरी बन जाती", राजस्थान में PM मोदी के भाषण की बड़ी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendar Modi, Rajasthan News, Pachpadara Refinery, Jaipur Metro News, PM Modi In Jaipur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com