विज्ञापन
This Article is From Jun 26, 2019

पीएम मोदी के भाषण से विपक्ष असंतुष्ट, टीएमसी ने कहा- धर्म के नाम पर जो हो रहा, वह संविधान में नहीं

टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि हमारी आर्मी नेशनल आर्मी है, किसी एक आदमी या पार्टी की नहीं, अपनी पर्सनल आर्मी बनाना सही नहीं

पीएम मोदी के भाषण से विपक्ष असंतुष्ट,  टीएमसी ने कहा- धर्म के नाम पर जो हो रहा, वह संविधान में नहीं
टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा है कि धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है, वह संविधान में नहीं है.
  • आजम खान ने कहा- चुटकी भर लोगों का सवाल, अल्पसंख्यकों का सवाल नहीं
  • टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि कहा कि सबको डराया जा रहा है
  • बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने विपक्ष पर बंगाल को पाक बनाने का आरोप लगाया
नई दिल्ली:

संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जवाब को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने NDTV से बातचीत में तीखी प्रतिक्रिया जताई है, वहीं बीजेपी (BJP) ने बचाव किया है. टीएमसी की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है वह संविधान में नहीं है. सपा के सांसद  आजम खान ने कहा है कि चुटकी भर लोगों के सवाल को अल्पसंख्यकों का सवाल नहीं माना जाएगा. बीजेपी के सांसद लॉकेट चटर्जी ने विपक्ष पर बंगाल को पाकिस्तान बनाने का आरोप लगाया है.    

पीएम नरेंद्र मोदी के  टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने NDTV से कहा कि हम तो विपक्ष में हैं, अपने मुद्दे उठाएंगे, जनता की आवाज हम उठाएंगे ही. उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर जो कुछ हो रहा है, वह संविधान में नहीं है.

महुआ मोइत्रा ने कहा कि सबको बोला जा रहा है कि नेशन इज अंडर क्राइसिस, जैसे काला भूत आ गया है. सबको डराया जा रहा है. ऐसा कहा जा रहा है कि इससे केवल बीजेपी ही बचा सकती है.  उन्होंने कहा कि हमारी आर्मी नेशनल आर्मी है, किसी एक आदमी की नहीं है, किसी एक पार्टी की नहीं है. अपनी पर्सनल आर्मी बनाना सही नहीं है. एनआरसी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो 50 साल से हैं, उनसे आप सवाल पूछ रहे हैं, लेकिन जो मंत्री हैं वे अपना कॉलेज का सर्टिफिकेट नहीं दे पाते हैं. जो 50 साल से रह रहे हैं, उनके दादा और परदादा का सर्टिफिकेट मांग रहे हैं. मीडिया पर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.

मॉब लिंचिंग पर राज्यसभा में बोले PM मोदी- युवक की मौत का का दुख हमें भी है, लेकिन समूचे झारखंड को कठघरे में खड़ा करना सही नहीं

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के जवाब में बंगाल से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने NDTV से कहा कि टीएमसी सरकार ने बंगाल में हिंसा जारी रखी है. मोदी सरकार के लिए बंगाल से 18 सांसदों को चुनकर जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है. यह सब लोग देख रहे हैं. टीएमसी का रिजल्ट जो खराब हुआ है, उसे वह स्वीकार नहीं कर पा रही है, इसलिए मोदी पर आरोप लगा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि एनआरसी के नाम पर किसी को टारगेट नहीं किया जा रहा है. पूरा बंगाल जानता है कि एनआरसी किस तरह का इशू है. अगर किसी कम्युनिटी को टारगेट किया जाता तो इतना अच्छा रिजल्ट नहीं आता. बंगाल में जो पुराने लोग हैं, 50 से, 100 साल से.. उनको तो भगा नहीं दिया जाएगा. जिसका पासपोर्ट नकली है, आधार, वोटर कार्ड नहीं है, उसको हटाया जाएगा. इसको लेकर जानबूझकर कन्फ्यूजन पैदा किया जा रहा है.

जब PM मोदी ने राज्यसभा में गालिब का शेर पढ़ कसा कांग्रेस पर तंज, बोले- 'ताउम्र ग़ालिब ये भूल करता रहा...'

लॉकेट चटर्जी ने कहा कि सेना को जो निर्देश पहले की सरकार को देना चाहिए थे वह नहीं दिए गए, यह मोदी जी ने दिए हैं. पुरानी सरकार ने निर्देश नहीं दिए थे. देश को सुरक्षित किया है मोदी जी ने. बंगाल में पाकिस्तान बनाने की कोशिश हो रही है. पूरा देश मोदी जी के नाम पर सुरक्षित है.

संसद में दिए गए पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने NDTV से बातचीत में कहा कि अगर विपक्ष इतना मजबूत होता, तो इस चुनाव में इतना कमजोर क्यों हो जाता. विपक्ष के बारे में ऐसा कहना अपनी जिम्मेदारियों से भागना है. अल्पसंख्यकों को लेकर उन्होंने कहा कि एक कातिल का हाथ नहीं रोका, किसी की निंदा नहीं की. बेगुनाहों और इंसानियत का खून बहाने वाले की निंदा नहीं की. अगर कातिल मसीहा बन जाए तो अच्छा तो लगेगा ही.

बिहार में 'चमकी बुखार' से हो रही बच्चों की मौत पर PM मोदी ने तोड़ी चुप्पी, कही यह बात...

उन्होंने कहा कि चुटकी भर लोगों के सवाल को अल्पसंख्यकों का सवाल नहीं माना जाएगा. पढ़ने नहीं देंगे हमें, ताकि हम सड़क साफ कर सकें. फिर कहां सबका विकास होगा?

VIDEO : महुआ मोइत्रा पहले भाषण से ही चर्चा में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Narendra Modi, Mahua Moitra, Azam Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com