विज्ञापन
This Article is From Feb 20, 2019

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हिमस्खलन में सेना के 1 जवान की मौत, 5 के फंसे होने की आशंका

हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में किन्नौर-तिब्बत सीमा पर शिपकाला के पास हिमस्खलन में सेना के 1 जवान की मौत हो गई.

हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में हिमस्खलन में सेना के 1 जवान की मौत, 5 के फंसे होने की आशंका
सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं.
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के किनौर जिले में किन्नौर-तिब्बत सीमा पर शिपकाला के पास हिमस्खलन में सेना के 1 जवान की मौत हो गई है. वहीं, कम से कम 5 जवानों के अभी भी फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. सेना के सूत्रों के अनुसार तूफान 11 बजे आया था, जिसमें छह जवान फंस गए थे. सेना और आईटीबीपी के जवान बचाव और राहत अभियान में लगे हुए हैं. बता दें कि हिमस्खलन की यह घटना डोगरी नाला क्षेत्र में हुई है. यह इलाका पहले कभी भी हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया था.

 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे: