चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं. अगर आप भी चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) पर जाने का सोच रहे हैं, तो ये खबर जरूर पढ़ लें. वरना आपको भी भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है. भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया गया है. उत्तराखंड (Uttarakhand) में बढ़ती भीड़ को देखते हुए दो दिन ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद (Char Dham Offline Registration Closed For Two Days) कर दिया गया है. आज और कल यानी कि 15 मई और 16 मई को ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होंगे. बड़ी संख्या में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को देखते हुए बुधवार और गुरुवार को चारधाम यात्रा के लिए होने वाले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं. बता दें कि ये रजिस्ट्रेशन हरिद्वार और ऋषिकेश में हो रहे थे.
हरिद्वार और ऋषिकेश में रोके गए श्रद्धालु
हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहले से ही हरिद्वार और ऋषिकेश में फंसे हुए हैं. भीड़ और उसकी वजह से हो रही अव्यवस्था और परेशानी के चलते श्रद्धालुओं को रास्ते में जगह-जगह रोक दिया गया है. माना जा रहा है कि इस साल चारधाम यात्रा के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 44 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है. पिछले कई सालों से कोरोना महामारी की वजह से गाइडलाइ जारी थी, जिसकी वजह से श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए नहीं पहुंच पा रहे थे. अब हालात पहले से सही हैं तो ज्यादा से ज्यादा लोग दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे हैं.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गंगोत्री धाम में दर्शनों के लिये कतारबद्ध श्रध्दालु। धाम से दर्शन कर चुके यात्रियों की वापसी का क्रम भी जारी है। प्रशासन के द्वारा गंगोत्री मार्ग पर वाहनों की भीड़ को देखते हुए नियंत्रित रूप से वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित कराई जा रही है।#chardhamyatra#uttarakhandtourism pic.twitter.com/ENPagotZka
— DM Uttarkashi (@dm_uttarkashi) May 14, 2024
हरिद्वार और ऋषिकेश सेंटर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 15 और 16 मई को बंद कर दिया गया है. इन सेंटरों पर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक रजिस्ट्रेशन किए जा रहे थे, हरिद्वार में ऋषि कुल ग्राउंड में निशुल्क रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया गया है. मगर आज रजिस्ट्रेशन नहीं होने के चलते गेट को बंद करके वहां पर पुलिस बल तैनात किया गया है. गेट पर नोटिस लगा दिए गए है कि 2 दिन के लिए रजिस्ट्रेशन बंद हैं. हालांकि यात्री रजिस्ट्रेशन कराने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं, जिनको पुलिसकर्मी रजिस्ट्रेशन नहीं होने की सूचना देकर वापस भेज रहे हैं. इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा है और वह समझ नहीं पा रहे हैं कि वे आए तो चार धाम यात्रा जाने के लिए थे मगर अब दो दिन क्या करें.
2 दिन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद
भारी भीड़ की वजह से उत्तराखंड में भारी जाम की स्थिति बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक करीब 22 घंटों तक श्रद्धालु जाम में फंसे रहे. स्थानीय प्रशासन भी लोगों से रुक-रुककर आगे बढ़ने की अपील कर रहा है. श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए दो दिन रजिस्ट्रेशन बंद करने का कदम उठाया गया है, जिससे भीड़ थोड़ी कम हो सके. जब से ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हुआ है, तब से ही मई महीने के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं, जिसकी वजह से बहुत लोगों को स्लॉट मिल ही नहीं पाया. हालांकि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लगातार हो रहे हैं.
भीड़ की वजह से खड़ी हो रहीं सुरक्षा संबंधी परेशानियां
मीडिया में आ रही तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि किस कदर यमुनोत्री और गंगोत्री में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. न सड़क पर चलने की जगह है और न ही पैदल मार्ग में ही जगह है. सरकारी इंतजाम नकाफी हैं. हालांकि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का कहना है कि भीड़ स्थानीय लोगों के कारण हो रही है. पहाड़ी राज्य की सड़कों पर हर तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आ रही हैं. गंगोत्री हो या यमुनोत्री, हर जगह ट्रैफिक जाम लगा हुआ है.

चारधाम यात्रा में अब तक पहुंचे रिकॉर्ड श्रद्धालु
चारधाम यात्रा में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं के पहुंचने से प्रशासन की सांसें भी फूल गई हैं. चार दिन की यात्रा में एक लाख से ज्यादा भक्त उत्तराखंड पहुंचे हैं. कई यात्री 24 घंटे से ज्यादा समय से जाम में फंसे हुए हैं. हरिद्वार और ऋषिकेश में कई जगहों पर श्रद्धालुओं को रोक दिया गया है. तय संख्या से ज्यादा लोगों के पहुंचने से अव्यस्था के साथ ही धाम के साथ ही यात्रियों की सुरक्षा संबंधी परेशानियां भी खड़ी होने लगी हैं, यही वजह है कि श्रद्धालुओं को जगह-जगह रोक दिया गया है और भीड़ कम करने को लेकर बड़ा कदम उठाते हुए दो दिन के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें-हे बदरी! हे केदार! तेरे द्वार तक आने का ये कैसा इम्तिहान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं