उत्तराखंड (Uttarakhand) की चार धाम यात्रा शुरू हो चुकी है. लेकिन यमुनोत्री और गंगोत्री धामों में क्षमता से ज्यादा श्रद्धालुओं के पहुंच जाने से सरकार के दावों की पोल खुल गई है. रास्ते में तीर्थ यात्री फंसे हुए हैं. जगह-जगह ट्रैफिक जाम है. हालत यह है की यात्रा रुक-रुक कर चल रही है. मीडिया में आ रही तस्वीर यह बताने के लिए काफी है कि किस कदर यमुनोत्री और गंगोत्री तीर्थ यात्री पहुंच रहे हैं. न सड़क पर चलने की जगह है और ना ही पैदल मार्ग में ही जगह है. सरकारी इंतजाम न काफी है. हालांकि उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) का कहना है कि भीड़ स्थानीय लोगों के कारण हो रही है.

ट्रैफिक जाम से लोग परेशान
पहाड़ोंमें जहां तक नजर जा रही है गाड़ियों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है. यमुनोत्री हो या फिर गंगोत्री हर जगह ट्रैफिक जाम है. इस ट्रैफिक जाम में घंटों तक यात्री फंसे हुए हैं. वजह क्षमता से ज्यादा तीर्थ यात्री उत्तराखंड के चारों धाम पहुंच रहे हैं यात्रियों की बढ़ती तादाद को देखते हुए यमुनोत्री में गेट सिस्टम लागू कर दिया है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यात्रियों से यात्रा टालने की अपील
तीर्थ यात्रियों के बढ़ते दबाव को देखते हुए उत्तराखंड पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों को अपनी यात्रा एक दिन रोकने तक की सलाह दी है. वहीं तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि यात्रियों के आने और जाने के लिए कम से कम 2 घंटे का गेट सिस्टम लागू किया जाना चाहिए. ताकि यात्रियों को दर्शन करने में कोई परेशानी ना हो.
तीर्थ यात्री हैं परेशान
जाम और अव्यवस्था से यात्री परेशान हैं. उनका कहना है कि प्राइवेट बसों को जाने दिया जा रहा है छोटी गाड़ियों को रोका गया है. जो बिल्कुल का गलत बात है. पहले दिन में बहुत ट्रैफिक लग गया था. प्रशासन इसके लिए जिम्मेदार है.
क्या सरकार पहले से नहीं थी तैयार?
चारधाम में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या अचानक नहीं बढ़ी है. बल्कि श्रद्धालुओं के पंजीकरण से सरकार और प्रशासन को इस बात का अंदाजा हो जाना चाहिए था. और उसके मुताबिक इंतजाम भी किए जाने चाहिए थे. यानी सड़कों पर लगातार कई. किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जाम और श्रद्धालुओं की भीड़ इस बात के लिए काफी है. सरकार ने और प्रशासन ने चार धाम यात्रा को लेकर कोई पुख्ता तैयारी नहीं की है.
उत्तराखंड सरकार ने कई अधिकारियों को किया तैनात
उत्तराखंड सरकार ने यात्रा मार्गों पर खास कर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए चारों धामों के लिए उत्तराखंड के सीनियर आईएएस अधिकारियों को यात्रा के लिए नियुक्त किया है. जिसमें सचिन आर राजेश कुमार को रुद्रप्रयाग, सचिन एन एस पांडे को चमोली और सचिव रणजीत कुमार सिंह को उत्तरकाशी में यात्रा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी दी गयी है. इसके अलावा चार धाम यात्रा के लिए चमोली रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी जिले में एक-एक मजिस्ट्रेट भी तैनात करने का राज्य सरकार ने फैसला लिया है. राज्य सरकार ने बद्रीनाथ धाम और चमोली जिले के लिए प्रतीक जैन मुख्य विकास अधिकारी को यात्रा मजिस्ट्रेट बनाया है. वहीं उत्तरकाशी जिले के लिए मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी को यात्रा मजिस्ट्रेट बनाया है. इसके अलावा अंशुल सिंह को केदारनाथ धाम और रुद्रप्रयाग जिले का यात्रा मजिस्ट्रेट अधिकारी बनाया है.
ये भी पढ़ें-:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं