विज्ञापन

‘नाग फांस’: 2 घंटे तक लकवाग्रस्त व्यक्ति को कुर्सी से जकड़े रहा सांप, Video रोंगटे खड़े कर देगा

ओडिशा में एक सांप लकवाग्रस्त व्यक्ति को दो घंटे तक कुर्सी से जकड़े रहा. काफी प्रयास के बाद सांप ने अपनी जकड़ को धीला किया. इस घटना से इलाके के सभी लोग हैरान हैं. वे इसे पुराणों में वर्णित ‘नाग फांस’ से जोड़कर देख रहे हैं.

paralyzed man trapped in snake grip for two hours Nag Phas.

ओडिशा के बौद्ध जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुराणों में वर्णित ‘नाग फांस' जैसी घटना लोगों को वास्तविक जीवन में देखने को मिली. जिसने सभी स्तब्ध कर दिया है.

जानकारी के अुनसार, यह घटना हरभंगा ब्लॉक के अडेनीगढ़ गांव की है. जहां रहने वाले कृष्णचंद्र साहू लकवे के मरीज हैं, उनके शरीर का एक हिस्सा पूरी तरह निष्क्रिय है. 30 मई की रात वह अपने घर में सो रहे थे. इस दौरान कमरे की खिड़की खुली होने के कारण एक सांप अंदर घुस आया और सो रहे कृष्णचंद्र पर चढ़ गया. 

भाई को सांप ने डंसा तो छोटा भाई जहरीला नाग को लेकर पहुंचा इमरजेंसी वार्ड , अस्पताल में मची अफरा-तफरी

व्यक्ति न कुछ कर सका, न चिल्ला सका 

कृष्णचंद्र को इसका एहसास हुआ, लेकिन उनकी शारीरिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि वे तुरंत उठकर भाग सकें या मदद के लिए किसी को जोर से आवाज लगा सकें. देखते ही देखते सांप ने उनके हाथ और पास में रखी कुर्सी को आपस में जड़क लिया. करीब दो घंटे तक कृष्णचंद्र साहू सांप के शिकंजे में फंसे रहे और जिंदगी-मौत के बीच संघर्ष करते रहे. 

सांपों से खेलते दिखे अमेरिकी हेल्थ मिनिस्टर रॉबर्ट एफ. केनेडी जूनिर, नंगे हाथों से पकड़े दो साउथर्न ब्लैक रेसर, काटने के बाद भी नहीं छोड़ा

2 घंटे बाद सांप ने छोड़ा  

उनकी दर्दभरी आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे तो नजारा देखकर उनके भी होश उड़ गए. इसके बाद परिवार वालों ने सांप को भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं हटा. एक तरफ यह भी डर था कि कहीं सांप कृष्णचंद्र को काट न ले. ऐसे में बेहद सावधानी और धैर्य के साथ करीब दो घंटे तक प्रयास करने के बाद लगवाग्रस्त कृष्णचंद्र को सुरक्षित बचा लिया गया. सांप को बिना नुकसान पहुंचाए पकड़कर खुले स्थान पर छोड़ दिया गया. 

VIDEO: कोबरा सांप को दिया CPR, फिर भी नहीं बच सकी जान; भीषण गर्मी के कारण हुई मौत  

वन विभाग ने की अपील 

इस तरह की अनोखी घटना की अब गांव और आसपास के इलाके में जमकर चर्चा हो रही है. लोग हैरान हैं कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है. घटना के बाद वन विभाग ने लोगों को बारिश के मौसम में विशेष सतर्कता बरतने, रात के समय खिड़कियां बंद रखने और सांप निकले पर सूचना देने की अपील की है.  
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com