विज्ञापन
This Article is From Apr 14, 2017

दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी

दिल्ली-चंडीगढ़ रूट पर 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन चलाने की तैयारी
नई दिल्ली: रेल विभाग दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर यात्रा का समय करीब दो घंटे कम करने के लिए फ्रांसीसी प्रौद्योगिकी की मदद से 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनें चलाने के प्रस्ताव पर आगे बढ़ेगा. फ्रांसीसी रेलवे एसएनसीएफ 245 किलोमीटर मार्ग के अद्यतन समेत इस अर्ध उच्च गति परियोजना की विस्तृत लागत समेत कार्य निष्पादन रणनीति और क्रियान्वयन मॉडल जमा कराएगा. इस समय शताब्दी 110 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 245 किलोमीटर की यह दूरी तीन घंटे 30 मिनट में पूरी करती है.

अर्ध उच्च गति परियोजना में शामिल रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एसएनसीएफ और भारतीय रेल के एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल की बैठक में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की गति का विकल्प चुनने का फैसला किया गया था और फ्रांसीसी रेलवे को इसके लिए एक मसौदा दस्तावेज तैयार करने को कहा गया था.

रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज उच्च स्तरीय फ्रांसीसी प्रतिनिधि मंडल से मुलाकात की और दिल्ली-चंडीगढ़ मार्ग पर अर्ध उच्च गति ट्रेनें चलाने की संभावना पर चर्चा की. फ्रांसीसी टीम लागत विश्लेषण की जानकारी के साथ अपनी अंतिम रिपोर्ट अक्तूबर में जमा करेगी. मोटे तौर पर अनुमान के अनुसार ट्रेनों को 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलाने के लिए 46 लाख प्रति किलोमीटर की लागत आने की संभावना है.



(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
High Speed Train, Delhi-Chandigarh Route, Indian Railways, Shatabdi Express, Suresh Prabhu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com