नोएडा में सुपरटेक के अवैध ट्विन टावर को ढहा दिया गया. 40 मंजिला इमारतें 9 सेकेंड में मलबे में तब्दील हो गईं. दिल्ली के कुतुब मीनार से भी ऊंची 100 मीटर की इन इमारतों को गिराने के लिए 37,00 किलोग्राम से अधिक विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया. सुप्रीम कोर्ट ने एमराल्ड कोर्ट सोसाइटी परिसर के बीच इस निर्माण को नियमों का उल्लंघन बताया था, जिसके बाद इन्हें ढहाने का काम किया गया. ट्विन टावर की दो सबसे नजदीकी सोसायटी-एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज के 5,000 से अधिक निवासियों और उनके 150 से 200 पालतू जानवरों को रविवार सुबह सात बजे तक वहां से निकाल दिया गया था. दोनों परिसरों से लगभग तीन हजार वाहन भी हटा गए थे. वहीं, करीब 500 से ज्यादा सुरक्षाकर्मी मौके पर तैनात किए गए थे. वहीं किसी भी तरह की आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन सतर्क था.
पूरी स्टोरी पढ़ें
Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world
Noida Supertech Twin Towers, Noida Supertech Twin Towers Demolition Live, Twin Towers