विज्ञापन

नोएडा एयरपोर्ट से हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज... PM मोदी ने दबाया बटन, किया फेज-1 का उद्घाटन

पीएम मोदी ने स्टेज से रिमोट दबाकर नोएडा के मोस्ट अवेडेट इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. अब पीएम मोदी देश को संबोधित कर रहे हैं. बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक

नोएडा एयरपोर्ट से हर दो मिनट में उड़ेगा एक जहाज... PM मोदी ने दबाया बटन, किया फेज-1 का उद्घाटन
  • पीएम मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज-1 का उद्घाटन किया, जिससे 24 साल का इंतजार खत्म हुआ
  • यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर का दूसरा बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा है जो IGI के बोझ को कम करेगा
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है और इसका काम अभी जारी है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

उत्तर प्रदेश के मोस्‍ट अवेटेड नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन हो चुका है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन किया. इसके साथ ही दिल्ली-नोएडा समेत देशभर का 24 साल का इंतजार आज पूरा हो गया. दिल्ली-एनसीआर के दूसरे बड़े इंटरनेशनल हवाई अड्डे को पीएम मोदी ने आज देश को समर्पित कर दिया. इस दौरान सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी मंच पर मौजूद रहे. बता दें कि यह एयरपोर्ट इंदिरा गांधी एयरपोर्ट के बढ़ते बोझ को काफी हद तक कम कर देगा.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- 'अभी आधा काम हुआ है, मैंने सिर्फ पर्दा उठाया है...', PM मोदी ने नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन कर ऐसा क्यों कहा | पल-पल का अपडेट LIVE

मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर एयरपोर्ट का उद्धाटन करें

पीएम मोदी ने स्टेज से रिमोट का बटन दबाकर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. इसके बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित भी किया. पीएम मोदी को सुनने लाखों लोग वहां जुटे थे.  बता दें कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट भारत की सबसे बड़ी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में से एक है. पीएम मोदी ने वहां मौजूद लोगों से कहा कि आप सभी लोग अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर इस एयरपोर्ट का उद्धाटन कीजिए. ये सभी लोगों का एयरपोर्ट है.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

ये काम भविष्य को नई उड़ान देने वाला है

 एयरपोर्ट का उद्घाटन कर पीएम मोदी ने कहा कि अभी आधा काम हुआ है, अभी सिर्फ पर्दा हटाया है.  इसका असली भविष्य जनता और युवाओं के हाथ में है. बता दें कि एयरपोर्ट का काम अभी चल रहा है. अभी सिर्फ फर्स्ट फेज का ही उद्घाटन हआ है. जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज जहां भी मेरी नजर पड़ रही है सारे युवा मुझे नजर आ रहे हैं, क्योंकि युवाओं को पता है कि ये जो काम हो रहा है ये भविष्य को नई उड़ान देने वाला काम हो रहा है. आज हम विकसित यूपी विकसित भारत अभियान का एक नए अध्याय शुरू कर रहे हैं. आज देश का सबसे बड़ा प्रदेश देश के सबसे अधिक इंटरनेशनल एयरपोर्ट वाले राज्यों में एक हो गया है.

एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा

पीएम मोदी ने यूपी की पूर्व सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि 2003 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने इस नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को मंजूरी दे दी थी. यहां मौजूद कई लोग ऐसे होंगे, जिनका जन्‍म भी तक नहीं हुआ होगा. यह एयरपोर्ट 2014 तक फाइलों में ही दबा रहा. जब देश में केंद्र सरकार बनी तो, सपा सरकार ने इस पर काम नहीं होने दिया. लेकिन जब यूपी में बीजेपी की सरकार बनी, तो  जेवर एयरपोर्ट की नींव भी पड़ी, निर्माण भी हुआ और अब शुरू भी हो गया है. ये ऐसा एयरपोर्ट है, जहां से हर 2 मिनट में एक फ्लाइट उड़ेगी.

PTI फोटो.

PTI फोटो.

11,200 करोड़ की लागत से बना नोएडा एयरपोर्ट का फेज-1

बता दें कि जेवर एयरपोर्ट के फेज-1 पर लगभग 11,200 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. शुरुआत में यह एयरपोर्ट हर साल 1.2 करोड़ यात्रियों को संभालेगा. भविष्य में इसकी क्षमता बढ़ाकर 7 करोड़ यात्रियों प्रति वर्ष तक की जा सकती है.


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com