नोएडा एयरपोर्ट का 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन तय हो गया है. सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार को जेवर स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तैयारियों का जायजा लेंगे.वो नोएडा एयरपोर्ट, यमुना अथॉरिटी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे. पीएम मोदी 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ एक विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे. इसमें एक लाख से ज्यादा लोग पहुंचने की संभावना है.लेकिन अब सबके मन में यही सवाल है कि क्या उद्घाटन के साथ ही 28 मार्च को नोएडा एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा. टिकटों की बुकिंग कब से होगी. किन रूटों पर उड़ानों का संचालन होगा और हवाई किराया कितना होगा.
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NIA) का उद्घाटन
खबरों के अनुसार, नोएडा एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च को होगा और उसके बाद 45 दिनों के भीतर मई 2026 के मध्य तक यात्री (Commercial) उड़ानें पूरी तरह से शुरू होने की संभावना है. शुरुआती चरण में केवल घरेलू रूट और कार्गो (माल ढुलाई) की उड़ानें ही संचालित होंगी. अंतरराष्ट्रीय उड़ानें 2026 की दूसरी छमाही (जुलाई-दिसंबर) में शुरू होने की उम्मीद है, जब घरेलू उड़ानें नियमित हो जाएंगी. एयरपोर्ट को हाल ही में DGCA से एयरोड्रम लाइसेंस मिल चुका है, जो उड़ानों के संचालन के लिए अंतिम जरूरी मंजूरी थी.

Noida Airport
नोएडा एयरपोर्ट की टिकट बुकिंग
फ्लाइट टिकटों की बुकिंग उड़ानों के संचालन से लगभग 30-45 दिन पहले शुरू होती हैं. अनुमान है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के अप्रैल 2026 के पहले या दूसरे हफ्ते से एयरलाइंस अपनी वेबसाइट पर बुकिंग पोर्टल खोल देंगी. इंडिगो (IndiGo), अकासा एयर (Akasa Air) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) अपनी घरेलू उड़ानें शुरू करेगी.
घरेलू यात्री उड़ानें (Domestic Routes)
नोएडा एयरपोर्ट के एक टर्मिनल से पहले चरण में देश के 10-12 मुख्य शहरों से जोड़ा जाएगा.मेट्रो शहर मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई और कोलकाता जैसे शहर जुड़ेंगे. पुणे, अहमदाबाद, लखनऊ और देहरादून या श्रीनगर जैसे कुछ चुनिंदा शहर जुड़ सकते हैं.

नोएडा एयरपोर्ट से हवाई किराया
नोएडा एयरपोर्ट से घरेलू उड़ानों के लिए हवाई ईंधन (ATF) पर टैक्स कम रहेगा. नई यात्री सुविधाओं के कारण शुरुआती किराया दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI) के मुकाबले कम रहने की उम्मीद है. हालांकि आधिकारिक किराया फ्लाइट टिकट बुकिंग के लिए वेबसाइट खुलने के बाद होगा.
ये भी पढ़ें - नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के पहले गुड न्यूज, 6 लेन के एक्सप्रेसवे और एलिवेटेड रोड का मिला तोहफा
सरकार ने घरेलू यात्रियों के लिए 210 रुपये और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए 420 रुपये की एडहॉक दरें तय की हैं.मुंबई या बेंगलुरु जैसे लोकप्रिय रूट के लिए शुरुआती किराया 3500 से 5500 के बीच रहने का अनुमान है, जो बुकिंग के समय और मांग पर निर्भर करेगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं