Covid19 Pandemic: कोरोना वायरस की महामारी (Coronavirus Pandemic) की गाज महाराष्ट्र में दही हांडी (Dahi-Handi) पर भी गिरी है. महानगर मुंबई (Mumbai) सहित महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुये इस वर्ष दही हांडी उत्सव नहीं मनाने का फैसला लिया है. हालांकि कृष्ण जन्माष्टमी की पूजा सादे तरीके से की जाएगी. दही हांडी समन्वय समिति के अरुण पाटिल ने इस बात की जानकारी दी है. अरुण पाटिल ने बताया कि युवकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण हैं. उन्होंने यह भी साफ किया कि इस फ़ैसले पर पुनर्विचार नही किया जाएगा.
गौरतलब है कि मुंबई में दही हांडी बड़े पैमाने पर मनाई जाती है. इसके लिए काफी ऊंचाई पर दही हांडी लगाई जाती है ढोल-नगाड़ों के बीच 'गोविंदाओं' की टोली इसे फोड़ने के लिए उतरती है. इस पूरे उत्सव को देखने को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है. कृष्ण जन्माष्टमी के दूसरे दिन दही हांडी उत्सव मनाया जाता है. इस बार 11 अगस्त को कृष्ण जन्माष्टमी है. दही हांडी मुंबई और महाराष्ट्र का प्रसिद्ध पर्व है. इस दिन 'गोविंदा' की टोलियां शहर भर घूम कर ऊँचाई पर बांधी गई मटकियों को फोड़ते हैं.विदेशों से भी गोविंदा टोलियां इसमें हिस्सा लेने आती हैं. इसके लिए लाखों के इनाम रखे जाते हैं. 'गोविंदा' इसके लिए महीनों पहले से मानव पिरामिड बनाने का अभ्यास करते हैं.
-
NDTV वर्ल्ड समिट में महिला बेस गिटारिस्ट मोहिनी डे, बोलीं- इंडिया का नाम रोशन करने पर गर्व -
NDTV वर्ल्ड समिट में गोल्ड, क्रिप्टो, डिजिटल पेमेंट पर दिग्गजों के साथ चर्चा -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे -
क्या AI को इंसान जैसा माना जाना चाहिए? सुनिए स्वामी सर्वप्रियानंद का जवाब -
'AI इंसानियत के लिए चौथा बड़ा झटका हो सकता है', NDTV से बोले AI को नैतिकता सिखाने वाले स्वामी सर्वप्रियानंद -
दीप प्रज्वलन से हुआ NDTV वर्ल्ड समिट 2026 का शानदार आगाज़ -
मोहिनी डे की धुनों ने जीता दिल, शानदार अंदाज में शुरू हुआ NDTV वर्ल्ड समिट -
NDTV World Summit 2026: 9 साल की उम्र से म्यूजिक इंडस्ट्री में काम कर रही हैं मोहिनी डे, पिता थे पहले टीचर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज
देश में अब तक दो देश में कोरोना के सर्वाधिक मामले महाराष्ट्र राज्य से हैं जबकि दिल्ली दूसरे स्थान पर हैं. महाराष्ट्र में कोरोना केसों की संख्या 142900 है जिसमें से 73792 लोग रिकवर कर चुके हैं. राज्य में अब तक कोरोना संक्रमण से 6739 लोगों की जान गई है, कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या राज्य में 62369 है. दिल्ली में कोरोना के केसों की संख्या 70390 है, इसमें से 41437 लोग रिकवरी हासिल कर चुके हैं. कोरोना ने यहां 2365 लोगों की जान ली है, देश की राजधानी में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 26588 है. देश की राजधानी दिल्ली के अलावा मायानगरी मुंबई में भी केसों की संख्या अच्छी खासी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं