बिहार की राजनीति में किसी भी वक्त बड़ा उलटफेर हो सकता है. बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को परिवारवाद को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से लालू परिवार पर निशाना सााधा था. इसके बाद RJD और JDU में तल्खी बढ़ गई है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, नीतीश कुमार फिर से पाला बदल सकते हैं. उनके महागठंबधन तोड़कर फिर से बीजेपी में शामिल होने की अटकलें हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी आलाकमान ने नीतीश कुमार की दोबारा वापसी को मंजूरी दे दी है. ऐसे में माना जा रहा है कि नीतीश कुमार सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं. इसके बाद बिहार विधानसभा भंग की जा सकती है.
सूत्रों का कहना है कि इस बीच नीतीश कुमार को पाला बदलने से रोकने के लिए लालू प्रसाद यादव एक्टिव हो गए हैं. उन्होंने नीतीश कुमार से फोन पर बात की है. वहीं, कांग्रेस के शीर्ष नेता भी 'भारत जोड़ो न्याय' यात्रा में शामिल होने के लिए नीतीश कुमार से संपर्क कर रही है.
-
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
राज्यपाल से मुलाकात के बाद अटकलों को मिला बल
वैसे नीतीश कुमार के महागठबंधन छोड़कर बीजेपी में जाने की अटकलें कई दिनों से लगाई जा रही थी. इन अटकलों को बल तब मिला, जब नीतीश कुमार मंगलवार को अचानक राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलने राजभवन पहुंचे थे. सीएम और राज्यपाल की मुलाकात करीब 50 मिनट तक चली. इसके बाद पूर्व सीएम जीतनराम मांझी ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'खेला होबे.' हालांकि RJD ने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताया है. RJD प्रवक्ता ने कहा- 'ऑल इज वेल.'
गृह मंत्री अमित शाह ने दिया था इशारा
बीजेपी की तरफ से भी नीतीश कुमार की दोबारा एंट्री पर पॉजिटिव रिएक्शन आया था. हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में भविष्य में नीतीश कुमार की वापसी को लेकर पॉजिटिव रेस्पॉन्स दिया था. शाह से पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए फिर से बीजेपी के दरवाजे खुले हैं? इसके जवाब में अमित शाह ने कहा, "प्रस्ताव आएगा तो विचार करेंगे."
नीतीश ने ही INDIA अलायंस को दिया आकार
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी को हराने के मकसद से विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहीम नीतीश कुमार ने ही चलाई थी. नीतीश देशभर में दौरा करके विपक्षी पार्टियों के मुखियाओं से मिल रहे थे. INDIA अलायंस को आकार देने में उनका काफी योगदान रहा है. हालांकि, नीतीश कुमार बाद में INDIA अलायंस के नेताओं से नाराज रहने लगे थे. INDIA अलायंस की मीटिंग में इसकी साफ झलक देखने को मिली थी.
इन कारणों से चल रहे हैं नाराज
नीतीश कुमार की नाराजगी का पहला कारण सीट शेयरिंग में देरी भी बताया जा रहा है. दूसरा कारण अलायंस का चेयरमैन पद भी नहीं दिए जाने से जेडीयू खेमे में असंतोष देखा जा रहा है. कांग्रेस के मौजूदा अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अलायंस का चेयरमैन बनाए जाने पर सहमति बनी है.
ये भी पढ़ें:-
नीतीश को पाला बदलने से रोकने में जुटे लालू और कांग्रेस! क्या टूटने से बच पाएगा 'INDIA' गठबंधन
नीतीश कुमार ने कब-कब बदला पाला? 'बड़े भाई' लालू को मिला 'धोखा'
'INDIA' गठबंधन को एक और झटका! नीतीश फिर बदलेंगे पाला, BJP नेतृत्व ने वापसी को दी मंजूरी : सूत्र
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं