विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2019

NDTV से बोले नितिन गडकरी- हरियाणा-महाराष्ट्र चुनाव में टूटेंगे पिछले सभी रिकॉर्ड, दोनों राज्यों में BJP...

हरियाणा के चुनावी संग्राम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2019) में बीजेपी (BJP) का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिलेगा.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की.
  • नितिन गडकरी ने NDTV से की कई मुद्दों पर बात
  • बोले- महाराष्ट्र हरियाणा में टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
  • कहा- PMC खाताधारकों का पैसा सुरक्षित
नई दिल्ली:

हरियाणा के चुनावी संग्राम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने NDTV से कई मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा कि इस बार हरियाणा (Haryana) और महाराष्ट्र (Maharashtra) विधानसभा चुनावों (Assembly Elections 2019) में बीजेपी (BJP) का जबरदस्त प्रदर्शन देखने को मिलेगा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा में पिछले सारे रिकॉर्ड टूटेंगे और दोनों राज्यों में हमारी सरकार बनेगी. नितिन गडकरी ने पीएमसी बैंक (PMC Bank) के संकट पर भी बात की. केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री ने कहा कि पीएमसी बैंक के खाताधारकों को चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. PMC बैंक के खाताधारकों को पैसा पूरी तरह सुरक्षित है.

PMC Bank घोटाले के पीड़ित खाताधारक की मौत पर भड़के कुमार विश्वास- Tweet कर कही यह बात...

नितिन गडकरी ने कहा कि बैंक की समस्या आज की नहीं है. कांग्रेस ने पिछले 40-50 साल में बैंकों का जिस तरह से उपयोग किया, जिस तरह से लोन बांटे. इसके कारण ये समस्याएं आई हैं. बैंक की समस्या हमें विरासत में मिली है. उन्होंने कहा कि बैंकिंग सिस्टम को सुधारने का हम प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैंक पूरी तरह से सुरक्षित हैं.

PMC खाताधारकों की मुश्किलें कब दूर होंगी?

वहीं, आर्थिक सुस्ती पर चर्चा करते हुए नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने कहा कि मोदी सरकार देश के विकास के लिए प्रतिबद्ध है. हम हर वर्ग और सेक्टर को मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि जल्द ही भारत को विकास के पथ पर तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था साबित करके दिखाएंगे. नितिन गडकरी ने पी चिदंबरम के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि हम किसी को तकलीफ नहीं दे रहे हैं, कानून अपना काम कर रहा है. जो पाप किया उसे छुपाने के लिए प्रतिशोध का आरोप लगा रहे हैं.

महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान और 24 अक्टूबर को आएंगे नतीजे

बता दें कि महाराष्ट्र और हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और मतगणना 24 अक्टूबर को होगी. लोकसभा चुनावों के बाद यह इस साल के पहले विधानसभा चुनाव हैं. हरियाणा विधानसभा का कार्यकाल 2 नवंबर को और महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 9 नवंबर को खत्म हो रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitin Gadkari, AssemblyElection2019, Haryana Assembly Election 2019, Maharashtra Assembly Election 2019
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com