नेशनल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसी (NIA) के डीएसपी सहित 2 एजेंट को 20 लाख रुपये घूस लेते CBI ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. मामला बिहार के गया जिले का है. जहां रिश्वत की रकम जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के बेटे से मांगी गई थी. डीएसपी अजय प्रताप सिंह ने रिश्वत की कुल रकम 2.5 करोड़ रुपये तय की थी.
2.5 करोड़ रुपये रिश्वत की मांग
गया शहर के एपी कॉलोनी स्थित जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर पिछले 19 सितंबर को एनआईए की टीम ने छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान 4.3 करोड़ रुपये नगद और कई हथियार बरामद किये गए थे. एनआईए पटना शाखा के डीएसपी अजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी. डीएसपी के द्वारा नक्सली मामले में फंसाने की धमकी देकर 2.5 करोड़ रुपये रिश्वत की मांग की गई थी.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी
ऐसे फंसे NIA के 2 एजेंट
रमैया कंस्ट्रक्शन के मालिक रॉकी यादव ने एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह कर खिलाफ रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था. इसकी शिकायत सीबीआई से की थी. जांच में इस शिकायत की पुष्टि होने के बाद सीबीआई की टीम ने गया से डीएसपी के दो एजेंट को रिश्वत के 20 लाख रुपये के साथ गुरुवार को देर रात गिरफ्तार किया. वहीं, पटना से एनआईए के डीएसपी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया है. सीबीआई के द्वारा डीएसपी के घर सहित यूपी तक के रिश्तेदारों के घरों पर भी छापेमारी की गई.
धमकी देकर रॉकी यादव को डराया और फिर...!
जदयू के पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के पीए रविंद्र यादव ने एनआईए छापेमारी के पीछे किसी राजद के कद्दावर नेता के होने की आशंका जताई है. नक्सल गतिविधि में फंसाने और रॉकी यादव को राहत देने के नाम पर 2.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी गई थी. इसी के तहत रिश्वत की पहली किस्त 20 लाख रुपये लेने डीएसपी के 2 एजेंट को गया से सीबीआई की टीम ने गिरफ्तार किया हैं. सीबीआई की टीम में 6 एसपी और 4 डीएसपी रैंक के अधिकारी शामिल थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं