नोएडा पुलिस (Noida Police) ने सर्दियों में कम दृश्यता के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे (Noida Expressway) पर दौड़ने वाले वाहनों के लिए नई गति सीमा निर्धारित की है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के एक बयान के अनुसार, नई गति सीमाएं शुक्रवार से लागू होंगी और 15 फरवरी तक लागू रहेंगी. आधिकारिक बयान के मुताबिक, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर भारी वाहनों के लिए गति सीमा 50 किमी प्रति घंटा तय की गई है. वहीं कार जैसे हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा रहेगी.
करीब 25 किलोमीटर लंबा छह-लेन का हाई-स्पीड एक्सप्रेसवे दिल्ली से सटे गौतमबुद्ध नगर जिले में नोएडा और ग्रेटर नोएडा को जोड़ता है. रोजाना इस पर हजारों वाहन दौड़ते हैं.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
बयान में कहा गया है कि वर्तमान में अत्यधिक ठंड और कोहरे को देखते हुए अधिकारियों ने जनता की सुरक्षा और दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए गति सीमा को निर्धारित करने का निर्णय लिया है. गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट ने यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 भी जारी किया है.
दो महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों के लिए गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा और भारी वाहनों के लिए 80 किमी प्रति घंटा है.
पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर चालान के रूप में कानूनी कार्यवाही की जाएगी.
गति सीमा के उल्लंघन पर यह की जाएगी कार्रवाईयादव ने पीटीआई को बताया, “गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में गति सीमा मानदंडों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. साथ ही, तीन से अधिक चालान वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जा सकता है और दोबारा अपराध करने पर उनके वाहनों का पंजीकरण भी रद्द किया जा सकता है.''
सड़क दुर्घटनाओं में गई 400 लोगों की जानअधिकारियों के मुताबिक, इस साल अब तक करीब एक हजार सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें नोएडा और ग्रेटर नोएडा में करीब 400 लोगों की अपनी जान गंवानी पड़ी है.
2022 की तुलना में इस साल दोगुने से ज्यादा चालानउन्होंने कहा कि इस साल कानून तोड़ने वालों के खिलाफ 14 लाख से अधिक चालान जारी किए गए हैं, जो 2022 की तुलना में दोगुने से भी अधिक हैं.
दिल्ली में सोमवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबहइस बीच, मौसम कार्यालय ने कहा कि दिल्ली में सोमवार को मौसम की सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ दिनों से तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है.
ये भी पढ़ें :
* Noida Traffic Rules: अब हो जाएं सावधान, 3 बार से ज्यादा चालान हुआ तो कैंसिल होगा ड्राइविंग लाइसेंसृ
* ग्रेटर नोएडा : नामी विश्वविद्यालय के छात्रों में मारपीट-हंगामा, छात्र को अगवा करने की कोशिश का वीडियो वायरल
* साइबर ठगी का नायाब तरीका! महिला इंजीनियर को डिजिटल अरेस्ट कर ऐंठे 11 लाख रुपए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं