विज्ञापन

नोएडा जैसा बसेगा न्यू आगरा, 44 गांवों की जमीन पर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे आवासीय परियोजना, NCR से दूर नहीं

New Agra News: एनसीआर की सीमा पर ग्रेटर आगरा और न्यू आगरा नाम से दो बड़े आवासीय प्रोजेक्ट तैयार हो रहे हैं. यमुना एक्सप्रेसवे अथॉरिटी न्यू आगरा टाउनशिप को विकसित कर रही है. इसमें लाखों लोगों को घर मिलेगा.

नोएडा जैसा बसेगा न्यू आगरा, 44 गांवों की जमीन पर यमुना एक्सप्रेसवे किनारे आवासीय परियोजना, NCR से दूर नहीं
New Agra Township Greater Agra: आगरा में आवासीय परियोजना
NDTV
आगरा:

उत्तर प्रदेश में ताज नगरी आगरा के के पास न्यू आगरा अर्बन सेंटर (New Agra Urban Center) नाम से नया आगरा शहर बसाया जा रहा है. जो लोग दिल्ली, नोएडा या गाजियाबाद में अपना महंगा घर नहीं ले सकते. मथुरा-आगरा या अलीगढ़ के आसपास के वो निवासी हों तो न्यू आगरा की आवासीय परियोजना उनके लिए सुनहरा मौका है. न्यू आगरा को ग्रेटर नोएडा और आगरा के बीच यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे विकसित किया जा रहा है. यह शहर आगरा जिले की सीमा में जहां यमुना एक्सप्रेसवे खत्म होता है. इसे बसाने के लिए 44 गांवों की लगभग 14,480 हेक्टेयर भूमि को चिन्हित किया गया है. यह शहर नोएडा सिटी के आकार का लगभग आधा होगा.

न्यू आगरा का मास्टर प्लान तैयार

इस नए शहर के डिजाइन से लेकर विकास तक पूरी जिम्मेदारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को सौंपी गई है. यह यीडा के मास्टर प्लान 2041 का अहम हिस्सा है.नोएडा और ग्रेटर नोएडा की तरह ही से योजनाबद्ध तरीके से तीन जोन में बांटकर बसाया जाएगा.

ताजमहल के पास, 14 लाख के लिए आशियाना

आगरा मास्टर प्लान के मुताबिक, न्यू आगरा में लगभग 14 लाख लोगों के लिए आधुनिक आवासीय कॉलोनियां और बुनियादी ढांचा बन रहा है. इसमें तकरीबन 14 लाख घरों का निर्माण होगा.यह क्षेत्र ताजमहल के पास (ताज ट्रैपेजियम जोन) आता है, लिहाजा पर्यावरण का खास ध्यान रखा गया है. न्यू आगरा इंडस्ट्रियल एरिया में सिर्फ प्रदूषण मुक्त ग्रीन और सॉफ्ट इंडस्ट्रीज जैसे आईटी टेक्सटाइल जैसे इकाइयों को ही अनुमति दी जाएगी.

New Agra City Map

YEIDA

आगरा में पर्यटन को बढ़ावा

न्यू आगरा में बड़े स्तर पर थीम पार्क, एंटरटेनमेंट जोन, सस्ते होटलों के साथ-साथ शानदार 5-स्टार और 7-स्टार लग्जरी होटलों चेन भी तैयार होगी. भारी औद्योगिक निवेश, लॉजिस्टिक्स और टूरिज्म हब से नए शहर में लगभग 10 लाख लोगों के लिए रोजगार पैदा किए जाएंगे.

न्यू आगरा की कनेक्टिविटी

न्यू आगरा की सुपरफास्ट कनेक्टिविटी इसे दिल्ली-एनसीआर के करीब लाती है. यह नया शहर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) से करीब 120 किमी दूर होगा. एयरपोर्ट से आगरा के बीच एक नमो भारत रैपिड रेल कॉरिडोर (RRTS High Speed Rail Corridor) बनाने का प्रस्ताव है. इससे यात्री कम समय में हवाई अड्डे से न्यू आगरा पहुंच सकेंगे. व्यापार और माल ढुलाई के लिए टूंडला जंक्शन के पास बने फ्रेट कॉरिडोर टर्मिनल से न्यू आगरा तक रेलवे लाइन तक जोड़ा जाएगा. इंटीग्रेटेड रेल-सड़क-हवाई रूट से माल ढुलाई (Multi modal Cargo Terminal) भी विकसित किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें - NCR का मास्टर प्लान तैयार, न्यू नोएडा भी गंगा एक्सप्रेसवे समेत 4 बड़े एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा, जेवर एयरपोर्ट से भी कनेक्ट

ग्रेटर आगरा योजना भी बन रही

यमुना एक्सप्रेसवे के न्यू आगरा अर्बन सेंटर के अलावा आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) भी ताजनगरी के भीतर रायपुर और रहनकलां में 449 हेक्टेयर जमीन पर ग्रेटर आगरा नाम से अलग टाउनशिप चेन बना रहा है. इस योजना में 10 छोटी टाउनशिप (जैसे गंगापुरम, यमुनापुरम) बनाकर करीब 30 हजार परिवारों को आवासीय भूखंड दिए जा रहे हैं.  आगरा विकास प्राधिकरण के मुताबिक, ग्रेटर आगरा परियोजना में गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में भूखंडों की बुकिंग 29 जून से 29 जुलाई तक चलेगी. भूखंडों की बुकिंग ऑनलाइन जनहित पोर्टल से की होगी.

New Agra

ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट क्या है

ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट शहर के इनर रिंग रोड के पास रहनकलां और रायपुर महुआ खेड़ा गांवों के पास बनेगी. आगरा विकास प्राधिकरण ने लगभग 449 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित की है. यह इलाका यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेसवे दोनों के एंट्री पॉइंट से बेहद करीब है. इससे दिल्ली, नोएडा और लखनऊ आना जाना बेहद आसान हो जाता है.

स्मार्ट टाउनशिप बनेगी

ग्रेटर आगरा को एक स्मार्ट सिटी के लिए 10 अलग-अलग सेक्टर में बांटा गया है. इन्हें गंगापुरम और यमुनापुरम जैसे नाम दिए गए हैं. इन टाउनशिप में लगभग 30 हजार परिवारों के रहने का इंतजाम होगा. इसमें ग्रुप हाउसिंग, स्वतंत्र प्लॉट और विला शामिल होंगे. यह आगरा का पहला ऐसा इलाका होगा, जहां अंडरग्राउंड केबल होगी और 24 घंटे बिजली-पानी की सप्लाई का बैकअप रहेगा. टाउनशिप के भीतर मुख्य सड़कें 45 से 60 मीटर चौड़ी और अंदरूनी सड़कें न्यूनतम 9 से 12 मीटर चौड़ी होगी.

ये भी पढ़ें - दिल्ली NCR में बसेगा खूबसूरत शहर, नमो भारत ट्रेन और मेट्रो भी गुजरेगी, मेरठ समेत 3 बड़े एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी

ग्रेटर आगरा में वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स एकेडमी

ग्रेटर आगरा में  वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स एकेडमी और बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव है. टाउनशिप में ही सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, मेडिकल कॉलेजों, इंटरनेशनल स्कूल और यूनिवर्सिटी कैंपस भी होंगे. यहां बड़े शॉपिंग मॉल, मल्टीप्लेक्स, कारपोरेट ऑफिस और फाइव स्टार होटल के लिए बड़े व्यावसायिक भूखंड होंगे. टाउनशिप का करीब 20 से 25 फीसदी हिस्सा पार्क और ग्रीन बेल्ट के लिए होगा.

ये भी पढ़ें - NCR का मास्टर प्लान, दिल्ली-यूपी समेत 4 राज्यों में आर्बिटल रेल कॉरिडोर बनेगा, 25 शहरों को नमो भारत जैसी हाईस्पीडग्रेटर आगरा योजना ने भी पकड़ी रफ्तार
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
New Agra, Greater Agra Township Plan, Agra News, Yamuna Expressway, Agra Development Authority
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com