विज्ञापन

ग्रेटर आगरा में घर बनाने का मौका, 1626 प्लॉट के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई

Greater Agra Project : ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट के जरिए आगरा विकास प्राधिकरण ने गंगापुरम और नर्मदापुरम टाउनशिप में 1626 प्लॉट के लिए आवेदन शुरू किए हैं. इच्छुक आवेदक 29 जून से 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

ग्रेटर आगरा में घर बनाने का मौका, 1626 प्लॉट के लिए आवेदन शुरू, जानें कैसे करें अप्लाई
इच्छुक आवेदक 29 जून से 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं.

Greater Agra Project : आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) ने ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट्स के जरिए लोगों को अपने घर का सपना पूरा करने का बड़ा मौका दिया है. गंगापुरम (T-03) और नर्मदापुरम (T-07) टाउनशिप में कुल 1626 प्लॉट्स के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इच्छुक आवेदक 29 जून से 29 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. इस योजना का मकसद मॉडर्न फैसिलिटीज से लैस रेजिडेंशियल कॉलोनियों का विकास करना और आम नागरिकों को सस्ती दरों पर घर उपलब्ध कराना है.

30 हजार परिवारों को बसाने की योजना

ग्रेटर आगरा प्रोजेक्ट्स में कुल 10 मॉडर्न टाउनशिप तैयार की जा रही हैं, जिनमें करीब 30 हजार परिवारों को बसाने का लक्ष्य रखा गया है. इन टाउनशिप में अंडरग्राउंड पावर लाइन, स्मार्ट आईसीटी नेटवर्क, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बेहतर सड़क व्यवस्था और जल निकाय जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. अधिकारियों के अनुसार, प्रोजेक्ट पर कंसल्टेंट फर्म ने सर्वे और शुरुआती विकास कार्य भी शुरू कर दिए हैं.

प्लॉट्स की डिटेल्स  

गंगापुरम टाउनशिप में कुल 908 प्लॉट और नर्मदापुरम टाउनशिप में 718 प्लॉट उपलब्ध कराए गए हैं. इनमें एलआईजी, एमआईजी और एचआईजी केटेगरी के प्लॉट्स शामिल हैं. गंगापुरम टाउनशिप में -

एलआईजी: 210 प्लॉट (100 वर्गमीटर)

एमआईजी-1: 306 प्लॉट (101–150 वर्गमीटर)

एमआईजी-2: 56 प्लॉट (151–200 वर्गमीटर)

एचआईजी-1: 169 प्लॉट

एचआईजी-2: 167 प्लॉट

नर्मदापुरम टाउनशिप में - 

एलआईजी: 220 प्लॉट

एमआईजी-1: 144 प्लॉट

एमआईजी-2: 296 प्लॉट

एचआईजी-1: 9 प्लॉट

एचआईजी-2: 49 प्लॉट

प्लॉट्स की दर 33,000 रुपए प्रति वर्ग मीटर तय की गई है.

आवेदन कैसे करें?

एडीए ने आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी है. आप इन आसान स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं - 

स्टेप 1: वेबसाइट पर जाएं

आवेदक www.adaagra.org.in या janhit.upda.in पोर्टल पर जाएं.

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन करें

नए यूजर ‘New Registration' पर क्लिक कर मोबाइल नंबर, नाम और ईमेल दर्ज करें या पहले से बने अकाउंट से लॉगिन करें.

स्टेप 3: योजना चुनें

लॉगिन के बाद “Greater Agra Project” स्कीम चुनें और अपनी पसंद की टाउनशिप को सिलेक्ट करें.

स्टेप 4: प्लॉट का चयन

एलआईजी, एमआईजी या एचआईजी केटेगरी के अनुसार प्लॉट साइज और बजट चुनें.

स्टेप 5: डॉक्युमेंट्स अपलोड करें

आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और फोटो सहित जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें.

स्टेप 6: फीस पेमेंट

अपनी केटेगरी के अनुसार बुकिंग अमाउंट जमा करें. 

स्टेप 7: रसीद डाउनलोड करें

भुगतान के बाद आवेदन फॉर्म और रसीद डाउनलोड कर सुरक्षित रखें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Greator Agra Project Registration, Agra New Township, Utility News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com