एनडीपीपी नेता नेफ्यू रियो ने पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण कर ली हैं. नेफ्यू रियो के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे. रियो ने सोमवार शाम को ही सरकार बनाने का दावा पेश किया था, हालांकि मतगणना दो मार्च को हुई थी. एनडीपीपी और भाजपा नेताओं द्वारा सरकार गठन और उन्हें समर्थन देने के लिए संयुक्त घोषणा पत्र सौंपे जाने के बाद उन्होंने सोमवार शाम करीब छह बजे राज्यपाल ला गणेशन से मुलाकात की थी.
बीजेपी सूत्रों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा भी दोपहर करीब डेढ़ बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहने की जानकारी दी थी. रियो के नेतृत्व वाली एनडीपीपी-भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण यहां ‘कैपिटल कल्चरल हॉल' में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुआ. इससे पहले 2018 में जब रियो मुख्यमंत्री बने थे तब स्थानीय मैदान में शपथ ग्रहण समारोह हुआ था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने वाले नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेता कोनराड के संगमा और उनके मंत्रिपरिषद के सदस्यों को बधाई दी तथा उन्हें पूर्वोत्तर के इस राज्य को प्रगति की नयी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए शुभकामनाएं दीं. संगमा ने मंगलवार को दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उनके साथ 11 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली.
पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोनराड संगमा और उनके मंत्रिपरिषद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ. शपथ लेने वालों को बधाइयां. मेघालय को प्रगति की नयी ऊंचाइयों की ओर ले जाने के लिए उन्हें शुभकामनाएं.''
ये भी पढ़ें : CBI ने आबकारी नीति मामले में सिसोदिया के निजी सहायक से की पूछताछ :सूत्र
ये भी पढ़ें : "पूरे दिन होली पर करूंगा पूजा, आप भी...": केजरीवाल ने PM मोदी पर कसा तंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं