Nepal Flash Flood LIVE Updates: नेपाल-चीन बॉर्डर पर अचानक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 675 से हो गई है, जबकि आपदा के बाद 2,400 से अधिक लोग अब भी लापता हैं.बाढ़ से दबे इलाकों में बचाव कार्य शनिवार को चौथे दिन भी जारी रहा. लोगों के रेस्क्यू के लिए भारत की ओर से नेपाल में अलग-अलग टीमें भेजी गई हैं. विदेश मंत्रालय ने शनिवार को इस संबंध में ताजा अपडेट साझा कर जानकारी दी है कि 50 भारतीय नागरिकों से संपर्क फिर से स्थापित हो गया है और कुल 108 लोगों को बचाया गया है. राहत और बचाव कार्य जारी है.
All Live Updates...
LIVE: भारत से चौथी उड़ान राहत सामग्री लेकर पहुंची काठमांडू
नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने ट्वीट किया, "भारत से चौथी उड़ान काठमांडू पहुंची, जिसमें 11 टन राहत सामग्री थी - जैसे कंबल, स्लीपिंग बैग, तिरपाल, प्लास्टिक शीट और हाइजीन किट. इस उड़ान में टनल में खोज और बचाव अभियान के लिए उपकरणों के साथ अतिरिक्त तकनीकी टीम भी आई."
Indian Ambassador to Nepal, Naveen Srivastava, tweets, "4th flight from India with 11 tonnes of relief supplies including blankets, sleeping bags, tarpaulin, plastic sheets & hygiene kits arrived in Kathmandu. The flight also brought: Additional technical contingent along with… pic.twitter.com/90SfcuvLUV
— ANI (@ANI) August 30, 2026
LIVE: भोटे कोशी नदी में बढ़ा बाढ़ का बहाव, अलर्ट जारी
नेपाल के नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने रविवार की सुबह जानकारी दी कि रसुवा में भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव और बढ़ गया है. इसलिए, रसुवा, नुवाकोट, धाडिंग, चितवन और आस-पास के इलाकों में खोज, बचाव और राहत कार्यों में लगे सभी कर्मचारियों, साथ ही नदी के किनारे रहने वाले लोगों और अन्य संबंधित लोगों से पूरी सावधानी बरतने की अपील की गई है.
रसुवाको भोटेकोशी नदीमा बाढीको बहाव थप केही बढेको सूचना प्राप्त भएकोले रसुवा, नुवाकोट, धादिंङ, चितवनलगायतका प्रभावित क्षेत्रमा खोज, उद्धार तथा राहतमा खटिएका, तटीय क्षेत्रमा रहेका एवं अन्य सम्बन्धित सबैमा सतर्कता अपनाउनु हुन अनुरोध छ। थप सूचना प्राप्त हुनसाथ अद्याधिक गर्नेछौं।
— NDRRMA (@NDRRMA_Nepal) August 30, 2026
LIVE: नेपाल रसुवा में मलबे के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची तीन दिनों के बाद निकली जीवित
रसुवा जिले के टिमुरे में मिट्टी के नीचे दबी 6 वर्षीय बच्ची को सशस्त्र पुलिस ने शुक्रवार शाम को सुरक्षित बाहर निकाल लियाण. इस बच्ची को शनिवार को काठमांडू लाया गया.
LIVE: रासुवा, नुवाकोट और धाडिंग तक नदी के आस-पास के इलाकों में सावधानी बरतने की अपील
रासुवा के जिला प्रशासन कार्यालय को सूचना मिली है कि भोटे कोशी नदी में बाढ़ का बहाव तेज होने की आवाज सुनी गई है. इसलिए, रासुवा, नुवाकोट और धाडिंग तक नदी के आस-पास के इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है. नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के आधिकारिक एक्स अकाउंट पर रविवार की सुबह यह जानकारी दी गई है.